• Home
  • News
  • Cricket news adam gilchrist slams cricket australia over justin langer issue says he has been painted as monster 5227576

Justin Langer मामले पर आग बबूला हुए Adam Gilchrist, बोले- को 'राक्षस' की तरह पेश कर रहा CA

पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने कहा कि जस्टिन लैंगर को एक राक्षस की तरह पेश किया जा रहा है, जबकि वह ऐसे व्यक्ति नहीं हैं वह आंख में आंख डालकर अपनी गलती स्वीकार करने वालों में से हैं.

Edited By : India.com Staff |Feb 07, 2022, 04:45 PM IST

Published On Feb 07, 2022, 04:45 PM IST

Last UpdatedFeb 07, 2022, 04:45 PM IST

काफी इंतजार के बाद आखिरकार जस्टिन लैंगर (Justin Langer) ने ऑस्ट्रेलियाई टीम में कोच के पद से इस्तीफा दे दिया. जस्टिन लैंगर टीम की कोचिंग आगे भी करना चाहते थे लेकिन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) कुछ सीनियर खिलाड़ियों के इसके पक्ष में न होने के बात कहकर उनका कार्यकाल बढ़ाने की बात से किनारा करता रहा. अब उनके समर्थन में पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट (Adam Gilchrist) खड़े हुए हैं. गिलक्रिस्ट ने कहा कि लैंगर की छवि खराब की जा रही है और उन्हें ‘दानव’ के रूप में पेश किया जा रहा है, जबकि वह ऐसे बिल्कुल नहीं हैं.

साल 2018 में गेंद से छेड़छाड़ प्रकरण के बाद जस्टिन लैंगर ने टीम के मुख्य कोच के रूप में पद संभाला था. लेकिन जब सीए ने उन्हें दूसरा कार्यकाल देने में आनाकनी की तो शनिवार को उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

गिलक्रिस्ट ने ‘सेन रेडियो’ से कहा, ‘मुझे अब कोई फर्क नहीं पड़ता कि कोच के पद को लेकर बदलाव या विश्लेषण को लेकर कॉरपोरेट लोगों की बातें सुनूं.’ उन्होंने कहा, ‘इस बात को छिपाने का प्रयास किया जा रहा है कि टीम के कुछ खिलाड़ियों और सहायक स्टाफ से बात की गई और वे नहीं चाहते कि जस्टिन टीम से जुड़ा रहे. कुछ लोगों ने उसकी छवि राक्षस के रूप में बनाई है, जस्टिन लैंगर ऐसा नहीं है.’

लैंगर के साथ खेलने वाले गिलक्रिस्ट ने कहा कि यह पूर्व टेस्ट सलामी बल्लेबाज ऐसा व्यक्ति है, जो कमियों को स्वीकार करता है. उन्होंने कहा, ‘वह यह स्वीकार करने में सबसे आगे रहेगा कि उसके अंदर कमियां हैं. उसकी कमजोरियां हैं लेकिन वह आपके साथ बैठकर और आपकी आंखों से आंखें मिलाकर आपके साथ इन पर काम करेगा.’

गिलक्रिस्ट ने कहा, ‘इसलिए दानव के रूप में छवि बनाने का निजी तौर पर आप पर क्या असर होगा और इसका आपके परिवार और आपके करीबी तथा प्रियजनों पर क्या असर होगा.’

लैंगर के मार्गदर्शन में ऑस्ट्रेलिया ने पिछले साल अपना पहला वर्ल्ड टी20 खिताब जीता और इसके बाद टीम ने एशेज में भी दबदबा बनाते हुए 4-0 से जीत दर्ज की.

लैंगर मुख्य कोच की भूमिका निभाते रहना चाहते थे लेकिन कोचिंग शैली को लेकर पिछले कुछ महीनों से सीनियर खिलाड़ी उनकी शिकायत कर रहे थे. यह 51 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर नया लंबा अनुबंध चाहता था कि बोर्ड उन्हें ऑस्ट्रेलिया में होने वाले 2022 टी20 वर्ल्ड कप के अंत तक ही अनुबंध देना चाहता था.

(इनपुट: एजेंसी)

Editor's Pick