- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Cricket news afg vs ned afghanistan to hos netherlands in qatar in january 2022 5130811
तालिबान राज में पहली बार मेजबानी करने जा रहा है अफगानिस्तान, भारत नहीं बल्कि इस देश में होंगे मैच
लंबे समय तक अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड अपने होम सीरीज के मैचों का आयोजन भारत में करता रहा है.
Published On Dec 09, 2021, 12:48 PM IST
Last UpdatedDec 09, 2021, 12:48 PM IST
तालिबान के कब्जे के बाद अफगानिस्तान की टीम (Afghanistan Cricket Team) अपनी पहली होम सीरीज का आयोजन कराने जा रही है. सुरक्षा कारणों से पहले से ही कोई भी देश अफगानिस्तान का दौरा (Afghanistan vs Netherlands) नहीं करता है. अब परिवर्तन केवल इतना आया है कि नई हुकूमत के आने के बाद अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (Afghanistan Cricket Board) की होम सीरीज के टूर्नामेंट की जगह बदल गई है. पहले भारत या यूएई जैसे देशों में अफगानिस्तान की होम सीरीज के मैच होते थे अब कतर में उनका आयोजन किया जाएगा.
अफगानिस्तान अगले साल जनवरी में तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिये कतर की राजधानी दोहा में नीदरलैंड की मेजबानी करेगा. एसीबी ने बयान में कहा, ‘‘तीन मैचों की वनडे सीरीज 21 जनवरी से शुरू होगी, जिसमें दूसरा और तीसरा मैच क्रमशः 23 और 25 जनवरी को खेले जाएंगे. तीनों मैच का आयोजन एशियन टाउन क्रिकेट स्टेडियम दोहा, कतर में किया जाएगा.’’
अफगानिस्तान ने वनडे सुपर लीग के तहत इस साल जनवरी में अपनी पहली सीरीज में आयरलैंड को 3-0 से हराकर 30 अंक हासिल किये थे. वनडे सुपर लीग में प्रदर्शन के आधार पर टीम विश्व कप 2023 के लिये क्वालीफाई करेंगी.
नीदरलैंड के खिलाफ सीरीज के बाद अफगानिस्तान जनवरी और फरवरी में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलेगा. अफगानिस्तान को आईसीसी क्रिकेट विश्व कप सुपर लीग के तहत 2023 तक ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान की मेजबानी करनी है तथा फिर भारत, बांग्लादेश और श्रीलंका का दौरा करना है.