• Home
  • News
  • Cricket news afg vs nz live icc t20 world cup 2021 kane williamson we knew afghanistan is very dangerous team 5086896

अगर अफगानिस्‍तान 150-155 रन का लक्ष्‍य देता तो मैच बेहद प्रतिस्‍पर्धी होता: केन विलियमसन

AFG vs NZ: अफगानिस्‍तान की टीम को मैच में आठ विकेट से शिकस्‍त झेलनी पड़ी.

Edited By : India.com Staff |Nov 07, 2021, 08:57 PM IST

Published On Nov 07, 2021, 08:57 PM IST

Last UpdatedNov 07, 2021, 08:57 PM IST

AFG vs NZ Live: अफगानिस्‍तान की टीम पर आठ विकेट से जीत दर्ज पर न्‍यूजीलैंड ने नॉकआउट स्‍टेज में अपने जगह बना ली है. वो पाकिस्‍तान, इंग्‍लैंड, ऑस्‍ट्रेलिया के बीच सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चौथी टीम बन गए हैं. मैच के बाद कीवी कप्‍तान केन विलियमसन (Kane Williamson) ने कहा कि 150-155 रन रन का लक्ष्‍य इस विकेट पर प्रतिस्‍पर्धी होता.

भारत आस लगा रहा था कि अफगानिस्‍तान इस मैच को जीत ले ताकी उनके सेमीफाइनल में पहुंचने की राह आसान हो जाए. केन विलियमसन की टीम ने 11 गेंद बाकी रहते जीत दर्ज की. विलियमसन (Kane Williamson) ने मैच के बाद कहा, ‘‘दमदार प्रदर्शन. हम जानते हैं कि अफगानिस्तान की यह टीम कितनी खतरनाक है. हमारे लिये गेंदबाजों ने अच्छा मंच तैयार किया. उन्होंने शुरू में विकेट निकाले और अफगानिस्तान को कम स्कोर पर रोक दिया. 150 से 155 का स्कोर बराबरी का होता.’’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

AFG vs NZ Live: उन्होंने कहा, ‘‘इन तीनों स्थानों पर इतनी जल्दी सामंजस्य बिठाना चुनौती है.’’ न्यूजीलैंड पूरी संभावना है कि सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगा. विलियमसन ने कहा, ‘‘आगे एक और बड़ी चुनौती है. इंग्लैंड की टीम बेहद मजबूत है. हमारे लिये लगातार सीखना और आगे बढ़ना महत्वपूर्ण है.’’

टी20 विश्‍व कप 2021 में अब भारत को अपना आखिरी मैच आठ नवंबर को नामीबिया के खिलाफ खेलना है. इस मैच का अब सेमीफाइनल के संदर्भ में कोई मायने नहीं है क्‍योंकि हार जीत से दोनों ही ग्रुप के प्‍वाइंट्स टेबल की टॉप-2 टीमों में ज्‍यादा बदलाव नहीं होगा. हालांकि विराट कोहली एंड कंपनी नामीबिया को हराकर जीत के साथ टी20 विश्‍व कप 2021 का अंत करना चाहेंगे.

Editor's Pick