×

AFG vs PAK, T20 World Cup 2021 Dream11 Team Prediction: आज रोचक मुकाबला किस पर लगाएं दाव, कैप्टन वाइस कैप्टन का कौन दावेदार! यहां जानें

Afghanistan vs Pakistan Dream11 Team Prediction ICC T20 World Cup 2021 Check My Dream11 Team, Best players list of AFG vs PAK, ICC T20 World Cup 2021, Pakistan Dream11 Team Player List, Pakistan Dream11 Team Player List, Dream11 Guru Tips, Fantasy Cricket Tips Afghanistan vs Pakistan, Fantasy Cricket Tips Afghanistan vs Pakistan ICC T20 World Cup 2021, Fantasy Playing Tips ICC T20 World Cup 2021.

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - October 29, 2021 6:16 PM IST

वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2021) में आज दो पड़ोसी देश अफगानिस्तान और पाकिस्तान (AFG vs PAK) टूर्नामेंट के 24वें मैच में एक दूसरे से भिड़ेंगे. इन दिनों अफगानिस्तान के क्रिकेट में उभरने से दोनों देशों के बीच रोमांचक मुकाबले होने लगे हैं. दोनों देशों के फैन्स भी पूरे जोश के साथ अपनी अपनी टीमों का उत्साह बढ़ाते हैं.

आज जब दोनों टीमें मैदान पर होंगी तो असली मुकाबला अफगानिस्तान की उम्दा फिरकी बॉलिंग और पाकिस्तान की बैटिंग के बीच देखने को मिलेगा. दोनों टीमें दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में यह मैच खेलेंगी, जहां खेल के दूसरे हाफ में ओस भी अपना रोल निभाती है और बल्लेबाजों को तब आसानी होती है.

दोनों ही टीमों ने इस टूर्नामेंट के सुपर 12 राउंड से अपने सफर की शुरुआत की है. पाकिस्तान ने इस बार भारत और न्यूजीलैंड को हराकर अंक तालिका में पहला स्थान हासिल किया हुआ है, जबकि अफगानिस्तान ने भी स्कॉटलैंड को 130 रन के अंतर से हराकर बड़ी जीत दर्ज की है.

आज पाकिस्तान इस टूर्नामेंट में अपना तीसरा, जबकि अफगानिस्तान दूसरा मैच खेलेगा. दोनों ही टीमों ने अभी तक हार का मुंह नहीं देखा है लेकिन आज दोनों में से कोई एक अपनी जीत की लय बरकरार रखेगा तो वहीं एक को हार का मुंह देखना पड़ेगा.

इस मैच में यह हो सकता है आपका ड्रीम 11

AFG vs PAK My Dream 11 Team:

विकेटकीपर – मोहम्मद शहजाद, मोहम्मद रिजवान, रहमानुल्लाह गुरबाज

बल्लेबाज – नजीबुल्लाह जादरान, बाबर आजम, फखर जमां,

ऑलराउंडर्स – मोहम्मद हफीज, शादाब खान

बॉलर्स – राशिद खान (VC), शाहीन आफरीदी, मुजीब उर रहमान

AFG vs PAK Probable Playing XIs:

अफगानिस्तान: हजरतुल्लाह जजई, मोहम्मद शहजाद, रहमानुल्ला गुरबाज, नजीबुल्लाह जादरान, असगर अफगान, मोहम्मद नबी (कप्तान), गुलबदीन नायब, राशिद खान, करीम जनत, नवीन उल हक, मुजीब उर रहमान

पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), फखर जमान, मोहम्मद हफीज, शोएब मलिक, आसिफ अली, इमाद वसीम, शादाब खान, हसन अली, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ

Check Dream11 Prediction/ AFG Dream11 Team/ PAK Dream11 Team/ Afghanistan Dream11 Team Prediction/ Pakistan Dream11 Team Prediction/ Dream11 Guru Tips – ICC T20 World Cup 2021/ Fantasy Cricket Tips and more.