- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Cricket news afghanistan cricket board to organize shpageeza cricket league 2021 in september 4899586
तालिबान राज में अफगानिस्तान में आयोजित होगी ये टी20 लीग, जानें पूरा कार्यक्रम
तालिबान राज में आशंका जताई जा रही थी कि अफगानिस्तान में क्रिकेट का भी अंत हो सकता है.
Published On Aug 19, 2021, 07:43 PM IST
Last UpdatedAug 19, 2021, 07:43 PM IST
तालिबान के कब्जे के बाद आशंका जताई जा रही थी कि अफगानिस्तान में अब क्रिकेट युग का भी अंत होने जा रहा है. यह तालिबान की सोच पर ही निर्भर करेगा कि वहां क्रिकेट खेलने की इजाजत दी जाएगी या नहीं. अफगानिस्तान के खेल प्रेमियों के लिए एक अच्छी खबर आई है. अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड का कहना है कि तालिबान को क्रिकेट से कोई आपत्ति नहीं है. एसीबी घरेलू टी20 टूर्नामेंट शपागीजा क्रिकेट लीग का विस्तारित ढंग से 10 से 25 सितंबर तक यहां काबुल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजन करेगा.
इस लीग में दो और टीमों को शामिल करने के साथ ही फ्रेंचाइजों की कुल संख्या आठ हो गई है. यह इस लीग का आठवां संस्करण होगा.
काबुल में एसीबी के मुख्य कार्यालय में आयोजित एक समारोह में गुरुवार को सभी आठ फ्रेंचाइजी के स्वामित्व अधिकार बेचे गए.
इन आठ फ्रेंचाइजों में हिंदुकुश स्टार्स, पामिर जालमियां, स्पीनघर टाइगर्स, काबुल इगल्स, एमो शार्क्स, बोस्ट डिफेंडर्स, बंद-ए अमिर ड्रेगंस, मिस ए एइनाक नाइट्स हैं. हिंदुकुश स्टार्स और पामिर अलियान नई फ्रेंचाइजी हैं.
एसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हामिद शिंवारी ने बयान जारी कर कहा, “इस बार एससीएल दर्शकों और प्रशंसकों को एक नया अनुभव प्रदान करेगा. यह खिलाड़ियों के लिए आर्थिक रूप से भी बहुत अच्छा होगा.”