Afghanistan Taliban Crisis: Afghanistan Crisis के बीच राशिद खान खेलेंगे IPL? आखिरकार Sunrisers Hyderabad की तरफ से आ गया जवाब

India Premier League 2021: हैदराबाद टीम के कार्यकारी अधिकारी के शानमुगम ने राशिद खान के आईपीएल खेलने पर बड़ा बयान दिया है.

Edited By : India.com Staff |Aug 16, 2021, 10:06 PM IST

Published On Aug 16, 2021, 10:06 PM IST

Last UpdatedAug 16, 2021, 10:06 PM IST

Afghanistan Taliban Crisis: अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद अब क्रिकेट फैंस को यह चिंता सताने लगी है कि अफगानी खिलाड़ी क्या आईपीएल में क्या होगा? सभी जानना चाहते हैं कि स्टार क्रिकेटर राशिद खान (Rashid Khan) और मोहम्मद नबी (Mohammad Nabi) आईपीएल 2021 के शेष मुकाबलों में हिस्सा ले सकेंगे या नहीं? आखिरकार इस मामले पर सनराइजर्स हैदराबाद (SunRisers Hyderabad) की ओर से बयान आ गया है.

बता दें कि अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने इस्तीफा देकर देश छोड़ दिया है. मौजूदा संकट के कारण काबुल के हामिद करजई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दुनिया भर से यात्री विमानों का संचालन बंद कर दिया गया है. रविवार को तालिबान ने देश पर कब्जा कर लिया, जिसके बाद से कोई भी उड़ान अफगान हवाई क्षेत्र के ऊपर से उड़ान नहीं भर सकती है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

हैदराबाद टीम के कार्यकारी अधिकारी के शानमुगम (K Shanmugam) ने कहा है कि इस बारे में खिलाड़ियों से बात नहीं की गई है. उन्होंने कहा, “अफगानिस्तान में जो कुछ इस वक्त चल रहा है उसे लेकर हमने अब तक खिलाड़ियों से किसी तरह की बात नहीं की. वैसे यह बात तय है कि दोनों ही खिलाड़ी टूर्नामेंट खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे.

शानमुगम से जब यूएई रवानी को लेकर पूछा गया, तो उन्होंने कहा, “जहां तक यूएई में खेले जाने वाले टूर्नामेंट के बाकी बचे हुए मुकाबलों की बात है तो हमारी टीम इस महीने के अंत में 31 अगस्त को रवाना होने वाली है.”

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने खुलासा किया है कि अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान अपने देश के हालात को लेकर चिंतित हैं. पीटरसन के मुताबिक राशिद अपने परिवार को वहां से नहीं निकाल पा रहे हैं.

राशिद ब्रिटेन में जारी दी हंड्रेड के उद्घाटन संस्करण में ट्रेंट रॉकेट्स का हिस्सा हैं. पीटरसन ने स्काई स्पोर्ट्स से कहा, “बहुत सी चीजें हैं जो वहां हो रही हैं. हमने इस बारे में लंबी बातचीत की है और इसे लेकर राशिद चिंतित हैं. वह अपने परिवार को अफगानिस्तान से बाहर नहीं निकाल पा रहे हैं और उसके लिए यह समय बहुत ही कठिन है. राशिद के इतने दबाव में रहते हुए भी इतना शानदार प्रदर्शन करना यह दी हंड्रेड के लिए बेहद प्रेरणादाई है.”

Editor's Pick