• Home
  • News
  • Cricket news afghanistan vs pakistan mohammad nabi believes his team fight till the end to win against babar azam team 5076637

पाकिस्‍तान से हार के बावजूद भी संतुष्‍ट हैं Mohammad Nabi, बोले- अफगानिस्‍तान अंत तक लड़ी

Afghanistan vs Pakistan: अफगानिस्‍तान की टीम को छह गेंद पहले ही मैच में पांच विकेट से शिकस्‍त झेलनी पड़ी.

Edited By : India.com Staff |Oct 30, 2021, 10:57 AM IST

Published On Oct 30, 2021, 10:57 AM IST

Last UpdatedOct 30, 2021, 10:57 AM IST

Afghanistan vs Pakistan: अफगानिस्‍तान की टीम को अपने पड़ोसी देश पाकिस्‍तान के खिलाफ शुक्रवार रात को पांच विकेट से करीबी हार झेलनी पड़ी. एक वक्‍त पर ऐसा लग रहा था कि मैच फंस गया है और अफगानिस्‍तान इसे जीत लेगा लेकिन 19वें ओवर में चार छक्‍के जड़कर आसिफ अली ने मुकाबले के एक तरफा बना दिया. मैच के बाद अफगानिस्‍तान की टीम के कप्‍तान मोहम्‍मद नबी ने टीम के प्रदर्शन पर संतुष्‍टी जताई.

नबी ने कहा, “हमने अच्‍छी शुरुआत नहीं की थी लेकिन इस पिच पर यह लक्ष्‍य सही था.  हमने चर्चा की थी कि 150 रन इस पिच पर सही रहेंगे. यही सोच रखते हुए मैच को हम अंत तक लेकर गए. आखिरी के कुछ ओवरों में हमें काफी रन मिल गए थे. मुझे लगता है कि इस पिच पर तीन स्पिनर सही थे. राशिद ने सही वक्‍त पर गेंदबाजी की और हम गेंद को गहराई तक लेकर गए. 19वें ओवर में आसिफ अली ने शानदार बल्‍लेबाजी की. आज के मैच के दौरान काफी सकारात्‍मक चीजें हुई. हम अंत तक अच्‍छा मैच खेले.”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

जीत पर बाबर आजम ने कहा, ‘‘हमें परिस्थिति के हिसाब से गेंदबाजी करनी थी. गेंदबाजों ने शुरू में शानदार गेंदबाजी की, हालांकि 15-20 रन ज्यादा दे दिये. किस बल्लेबाज को कैसे गेंदबाजी करनी है, योजना बनायी थी. ’’

‘मैन आफ द मैच’ आसिफ अली ने सात गेंद में चार छक्के जड़कर नाबाद 25 रन बनाकर टीम को एक ओवर रहते जीत दिलायी जिससे पहले बाबर आजम ने 51 रन की अर्धशतकीय पारी खेली थी.

Editor's Pick