• Home
  • News
  • Cricket news all time ipl playoffs history lucknow super giants vs royal challengers bangalore chance to win ipl 2022 title 5406075

All-Time IPL Playoffs History: केवल एक टीम भेद पाई है एलिमिनेटर से खिताब तक का तिलिस्‍म, LSG-RCB के लिए आसान नहीं है राह

लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को आईपीएल 2022 का एलिमिनेटर मैच 25 मई को कोलकाता के ईडन गार्डन्‍स में खेला जाना है.

Edited By : India.com Staff |May 22, 2022, 01:48 PM IST

Published On May 22, 2022, 01:48 PM IST

Last UpdatedMay 22, 2022, 01:48 PM IST

आईपीएल (IPL 2022 Playoffs Teams) अब प्‍लेऑफ के दौर में प्रवेश करने वाला है. चार टीमों के नाम सामने आ गए हैं. गुजरात टाइटंस और राजस्‍थान रॉयल्‍स (GT vs RR) ने टॉप-2 में जगह बनाई है जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (LSG vs RCB) ने नंबर-3 और चौथे स्‍थान पर अपनी जगह पक्‍की की. साल 2011 से आईपीएल का आयोजन क्‍वालीफायर और एलिमिनेटर के फॉर्मेट में किया जा रहा है. क्‍वालीफायर-1 जीतने वाली टीम को सीधे फाइनल में जग‍ह मिलती है जबकि हारने वाली टीम को फाइनल खेलने का अतिरिक्‍त मौका मिलता है. क्‍वा‍लीफायर-2 जीतकर वो फाइनल में प्रवेश कर सकते हैं.

एलिमिनेटर से खिताब के सफर में बैक-टू-बैक तीन जीत जरूरी

टॉप-2 टीमों को अतिरिक्‍त लाभ देने के चक्‍कर में तीसरे और चौथे नंबर की टीमों के लिए यह फॉर्मेट थोड़ा अन्‍यायपूर्ण हो गया है. ऐसा इसलिए क्‍योंकि एलिमिनेटर राउंड खेलने वाली टीम को अगर आईपीएल टाइटल जीतना है तो उसे एलिमिनेटर मैच जीतने के बाद क्‍वालीफायर-2 जीतना होगा. इसके बाद उन्‍हें फाइनल में प्रवेश मिलेगा. फाइनल में जीत के बाद ही वो टाइटल अपने नाम कर पाएंगे.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

एक टीम भेद पाई है एलिमिनेटर से खिताब का सफर

बीते 11 साल के आईपीएल एलिमिनेटर-क्‍वालीफायर फॉर्मेट के इतिहास पर नजर डालें तो केवल एक ऐसी टीम है जो एलिमिनेटर खेलने के बावजूद खिताब अपने नाम कर पाई है. साल 2016 में डेविड वार्नर (David Warner) की कप्‍तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) फ्रेंचाइजी ने यह कीर्तिमान अपने नाम किया था. उस सीजन हैदराबाद ने एलिमिनेटर मैच में कोलकाता को हराने के बाद क्‍वालीफायर-2 में गुजरात लायंस को हराया. फिर फाइनल में बैंगलोर को मात देते हुए खिताब अपने नाम किया था.

तीन टीमें ही खेल पाई हैं एलिमिनेटर के बाद फाइनल

2012 में चेन्‍नई

2016 में हैदराबाद

2011 में केकेआर

आईपीएल प्‍लेऑफ का इतिहास (All-Time IPL Playoffs History)

आईपीएल सीजन प्‍लेऑफ टीम बनाम टीम नतीजा
2022 क्‍वालीफायर-1 GT vs RR -?
2022 एलिमिनेटर LSG vs RCB -?
2022 क्‍वालीफायर-2 -? -?
2022 फाइनल -? -?
2021 क्‍वालीफायर-1 DC vs CSK चेन्‍नई की चार विकेट से जीत
2021 एलिमिनेटर RCB vs KKR कोलकाता की चार विकेट से जीत
2021 क्‍वालीफायर-2 DC vs KKR कोलकाता की तीन विकेट से जीत
2021 फाइनल CSK vs KKR चेन्‍नई की 27 रन से जीत
2020 क्‍वालीफायर-1 MI vs DC मुंबई की 57 रन से जीत
2020 एलिमिनेटर SRH vs RCB हैदराबाद की छह विकेट से जीत
2020 क्‍वालीफायर-2 DC vs SRH दिल्‍ली की 17 रन से जीत
2020 फाइनल MI vs DC मुंबई की पांच विकेट से जीत
2019 क्‍वालीफायर-1 MI vs. CSK मुंबई की छह विकेट से जीत
2019 एलिमिनेटर DC vs. SRH दिल्‍ली की दो विकेट से जीत
2019 क्‍वालीफायर-2 CSK vs. DC चेन्‍नई की छह विकेट से जीत
2019 फाइनल MI vs. CSK मुंबई की एक रन से जीत
2018 क्‍वालीफायर-1 SRH vs. CSK चेन्‍नई की दो विकेट से जीत
2018 एलिमिनेटर KKR vs. RR कोलकाता की 25 रन से जीत
2018 क्‍वालीफायर-2 SRH vs. KKR हैदराबाद की 14 रन से जीत
2018 फाइनल CSK vs. SRH चेन्‍नई की आठ विकेट से जीत
2017 क्‍वालीफायर-1 MI vs. RPS पुणे की 20 रन से जीत
2017 एलिमिनेटर SRH vs. KKR कोलकाता की सात विकेट से जीत (D/L)
2017 क्‍वालीफायर-2 MI vs. KKR मुंबई की छह विकेट से जीत
2017 फाइनल RPS vs. MI मुंबई की एक रन से जीत
2016 क्‍वालीफायर-1 GL vs. RCB बैंगलोर की चार विकेट से जीत
2016 एलिमिनेटर SRH vs. KKR हैदराबाद की 22 रन से जीत
2016 क्‍वालीफायर-2 GL vs. SRH हैदराबाद की चार विकेट से जीत
2016 फाइनल RCB vs. SRH हैदराबाद की आठ रन से जीत
2015 क्‍वालीफायर-1 CSK vs. MI मुंबई की 25 रन से जीत
2015 एलिमिनेटर RCB vs. RR बैंगलोर की 71 रन से जीत
2015 क्‍वालीफायर-2 CSK vs. RCB चेन्‍नई की तीन विकेट से जीत
2015 फाइनल MI vs. CSK मुंबई की 41 रन से जीत
2014 क्‍वालीफायर-1 KXIP vs. KKR कोलकाता की 28 रन से जीत
2014 एलिमिनेटर CSK vs. MI चेन्‍नई की सात विकेट से जीत
2014 क्‍वालीफायर-2 KXIP vs. CSK पंजाब की 24 रन से जीत
2014 फाइनल KKR vs. KXIP कोलकाता की तीन विकेट से जीत
2013 क्‍वालीफायर-1 CSK vs. MI चेन्‍नई की 48 रन से जीत
2013 एलिमिनेटर RR vs. SRH राजस्‍थान की चार विकेट से जीत
2013 क्‍वालीफायर-2 MI vs. RR मुंबई की चार विकेट से जीत
2013 फाइनल CSK vs. MI मुंबई की 23 रन से जीत
2012 क्‍वालीफायर-1 DD vs. KKR कोलकाता की 18 रन से जीत
2012 एलिमिनेटर MI vs. CSK चेन्‍नई की 38 रन से जीत
2012 क्‍वालीफायर-2 CSK vs. DD चेन्‍नई की 86 रन से जीत
2012 फाइनल CSK vs. KKR कोलकाता की पांच विकेट से जीत
2011 क्‍वालीफायर-1 RCB vs. CSK चेन्‍नई की छह विकेट से जीत
2011 एलिमिनेटर MI vs. KKR मुंबई की चार विकेट से जीत
2011 क्‍वालीफायर-2 MI vs. RCB बैंगलोर की 43 रन से जीत
2011 फाइनल CSK vs. RCB चेन्‍नई की 58 रन से जीत

 

Editor's Pick