- Home
- News
- Cricket news ashes 2021 22 aus vs eng jos buttler s wicket keeping had become worse says matt prior 5142586
Ashes 2021-22: Jos Buttler ने Marnus Labuschagne के छोड़े दो आसान कैच, पूर्व विकेटकीपर ने लताड़ा
दूसरे टेस्ट में अच्छी शुरुआत के बाद मुश्किल में घिरी इंग्लैंड टीम को अपने विकेटकीपर जोस बटलर (Jos Buttler) की खराब कीपिंग से भी निराशा मिली होगी. एडिलेड में खेले जा रहे एशेज के डे-नाइट टेस्ट में वह जोस बटलर ही थे, जिन्होंने मार्कस हैरिस का नामुमकिन सा कैच पकड़कर टीम को पहली सफलता दिलाई...
Published On Dec 17, 2021, 12:18 AM IST
Last UpdatedDec 17, 2021, 12:18 AM IST
दूसरे टेस्ट में अच्छी शुरुआत के बाद मुश्किल में घिरी इंग्लैंड टीम को अपने विकेटकीपर जोस बटलर (Jos Buttler) की खराब कीपिंग से भी निराशा मिली होगी. एडिलेड में खेले जा रहे एशेज के डे-नाइट टेस्ट में वह जोस बटलर ही थे, जिन्होंने मार्कस हैरिस का नामुमकिन सा कैच पकड़कर टीम को पहली सफलता दिलाई थी. लेकिन दिन का अंत होते होते उन्होंने मार्नस लाबुशेन (Marnus Labuschagne) को दो बार जीवनदान दिया, जिससे इंग्लैंड की टीम मुश्किल में घिर गई है. इंग्लैंड के पूर्व विकेटकीपर मैट प्रायर ने अपने इस युवा विकेटकीपर की आलोचना की है.
ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 2 विकेट गंवाकर 221 रन बना लिए हैं. स्टंप्स के समय कप्तान (Steve Smith) स्टीव स्मिथ (18*) और (Marnus Labuschagne) मार्नस लाबुशेन (95*) पर नाबाद लौटे. लाबुशेन भाग्यशाली रहे कि उन्हें जोस बटलर ने पहले 21 के निजी स्कोर पर जीवनदान दिया इसके बाद दिन का खेल खत्म होने से कुछ क्षण पहले ही उन्होंने लाबुशेन को 95 के व्यक्तिगत स्कोर पर एक बार फिर आसान सा कैच छोड़ दिया.
लाबुशेन ने बटलर से मिले पहले जीवनदान की बदौलत डेविड वार्नर (95) के साथ दूसरे विकेट के लिए 172 रनों की साझेदारी भी की. यह टेस्ट क्रिकेट में इस जोड़ी की छठी शतकीय साझेदारी थी.
बीटी स्पोर्ट पर मैट प्रायर ने कहा, ‘बटलर ने शुरुआत में लेगसाइड पर मार्कस हैरिस का असाधारण कैच पकड़ा, जो काफी कठिन था. लेकिन उन्होंने मार्नस लाबुशेन को दो जीवनदान दे दिए, जो काफी महंगा साबित हो रहा है. बटलर की विकेटकीपिंग दिन का अंत होने तक काफी खराब होती गई.’
उन्होंने कहा, ‘बटलर ने बेन स्टोक्स की एक गेंद पर लाबुस्चागने का पहला कैच लेगसाइड पर ही छोड़ दिया था, जब वह 21 रन पर थे. इसके बाद उन्होंने जेम्स एंडरसन की गेंद पर 95 रन पर खेल रहे लाबुस्चागने की सीधा आता कैच को हाथों से गिरा दिया.’