• Home
  • News
  • Cricket news ashes aus vs eng 2nd test england all out for 236 australia lead by 237 runs 5144597

Ashes, AUS vs ENG 2nd Test: इंग्लैंड महज 237 रन पर ढेर, ऑस्ट्रेलिया ने नहीं दिया 'फॉलोऑन'

AUS vs ENG, ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में अपनी पकड़ बना ली है. पहली पारी के आधार पर मेजबान टीम को विशाल लीड हासिल हुई है.

Edited By : India.com Staff |Dec 18, 2021, 03:56 PM IST

Published On Dec 18, 2021, 03:56 PM IST

Last UpdatedDec 18, 2021, 03:56 PM IST

The Ashes 2021-22, Australia vs England 2nd Test: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड ओवल (Adelaide Oval) में एशेज सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 237 रन की लीड हासिल कर ली है. मेजबान टीम ने विशाल बढ़त के बावजूद इंग्लैंड को फॉलोऑन नहीं दिया है. ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज का पहला मैच 9 विकेट से अपने नाम किया था. ऐसे में मेजबान टीम के पास लीड को अधिक मजबूत करने का ‘गोल्डन चांस’ है.

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी 473/9 के स्कोर पर घोषित की. ऑस्ट्रेलिया ने महज 4 रन पर मार्कस हैरिस (3) का विकेट गंवा दिया था. यहां से डेविड वॉर्नर ने मार्नस लैबुशेन के साथ दूसरे विकेट के लिए 172 रन जोड़कर टीम को संभाला. ऑस्ट्रेलिया को समय-समय पर मजबूत साझेदारियां मिलती रहीं, जिसके बूते टीम विशाल स्कोर तक पहुंची. मेजबान टीम की ओर से मार्नस लैबुशेन ने 103 रन बनाए, जबकि डेविड वॉर्नर ने 95 और स्टीव स्मिथ ने 93 रन जोड़े. विपक्षी टीम की ओर से बेन स्टोक्स ने 3 शिकार किए.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इसके जवाब में मेहमान इंग्लैंड को 12 के स्कोर तक रोरी बर्न्स (4) और हसीब हमीद (6) के रूप में झटका लगा. यहां से डेविड मलान ने जो रूट के साथ तीसरे विकेट के लिए 138 रन जुटाए. रूट 62 रन बनाकर आउट हुए, जबकि मलान ने 10 चौकों की मदद से 80 रन की पारी खेली.

इन दोनों के आउट होते ही टीम लड़खड़ा गई. भले ही बेन स्टोक्स ने 34, जबकि क्रिस वोक्स ने 24 रन बनाए, लेकिन टीम को संकट से नहीं निकाल सके. इंग्लैंड अपनी पहली पारी में महज 236 रन पर सिमट गई. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मिचेल स्टार्क ने सर्वाधिक 4 शिकार किए, जबकि नाथन लियोन ने 3 विकेट अपने नाम किए. कैमरून ग्रीन को 2 सफलता हाथ लगी.

Editor's Pick