AUS vs ENG, 2nd Test: ऑस्ट्रेलिया की Playing XI घोषित, Josh Hazlewood के स्थान पर इसे मिला मौका

AUS vs ENG 2nd Test, ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ 5 मुकाबलों की एशेज सीरीज में 1-0 से लीड हासिल कर ली है. ऐसे में इंग्लैंड के लिए डे-नाइट टेस्ट मैच काफी अहम है. मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टेस्ट के लिए प्लेइंग इलेवन घोषित कर दी है.

Edited By : India.com Staff |Dec 15, 2021, 12:06 PM IST

Published On Dec 15, 2021, 12:06 PM IST

Last UpdatedDec 15, 2021, 12:06 PM IST

Australia vs England, 2nd Test: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच 16 दिसंबर से एडिलेड (Adelaide Oval, Adelaide) में खेला जाना है. मेजबान टीम ने सीरीज में 1-0 से लीड बना ली है. अब ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टेस्ट के लिए प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है. पिंक बॉल टेस्ट में जोश हेजलवुड (Josh Hazlewood) के स्थान पर झाय रिचर्डसन (Jhye Richardson) को स्थान दिया गया है, जिसका ऐलान कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) ने खुद किया है. हेजलवुड पहले मैच के दौरान पीठ की समस्या से जूझ रहे थे, जिसके बाद उन्हें घर वापस भेज दिया गया.

पहले टेस्ट में जोश हेजलवुड ने झटके कुल 3 विकेट: जोश हेजलवुड ने एशेज के शुरुआती मुकाबले की पहली पारी में इंग्लैंड के 2 विकेट झटके थे. इस दौरान हेजलवुड ने 13 ओवरों में 42 रन दिए थे. वहीं इंग्लैंड की दूसरी पारी में हेजलवुड ने 14 ओवरों में 32 रन देकर 1 शिकार किया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

झाय रिचर्डसन के प्रदर्शन पर एक नजर: झाय रिचर्डसन ने 2 टेस्ट में अब तक 6 शिकार किए हैं. रिचर्डसन ने जनवरी 2019 में श्रीलंका के खिलाफ अपना टेस्ट करियर शुरू किया था. इस फॉर्मेट में उनका बेस्ट 3/26 रहा है. रिचर्डसन ने टेस्ट में अब तक 306 गेंदें फेंकी है, जिसमें 123 रन दिए.

दूसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: डेविड वॉर्नर, मार्कस हैरिस, मार्नस लैबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, कैमरन ग्रीन, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, झाय रिचर्डसन.

इंग्लैंड की टेस्ट टीम: जो रूट (कप्तान), जैक क्रॉली हसीब हमीद, डेनियल लॉरेंस, डेविड मलान, बेन स्टोक्स, क्रेग ओवरटन, क्रिस वोक्स, जॉनी बेयरस्टो, रॉरी बर्न्स, जोस बटलर, ओले पोप, जेम्स एंडरसन, डोमिनिक बेस, स्टुअर्ट ब्रॉड, जैक लीच, ओले रॉबिन्सन, मार्क वुड.

Editor's Pick