- Home
- News
- Cricket news aus vs eng 1st test day 2 travis head century gives australia big lead over england 5130965
AUS vs ENG, 1st Test Day 2: Travis Head ने जड़ा शतक, मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने बनाई मैच में पकड़
AUS vs ENG 1st Test, ऑस्ट्रेलिया ने एशेज सीरीज के पहले मैच में मेहमान इंग्लैंड को सस्ते में समेटकर अपनी पकड़ बना ली है. दूसरे दिन की समाप्ति तक मेजबान टीम ने 196 रन की लीड हासिल कर ली है.
Published On Dec 09, 2021, 02:17 PM IST
Last UpdatedDec 09, 2021, 02:17 PM IST
Australia vs England, 1st Test Day 2: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच जारी एशेज सीरीज के पहले टेस्ट में मेजबान टीम ने बढ़त बना ली है. गाबा में खेले जा रहे इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे दिन की समाप्ति तक 7 विकेट खोकर 343 रन बना लिए हैं. यहां से इस टीम के पास 196 रन की लीड है. मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड महज 147 रन पर ऑलआउट हो गई. मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) ने सीरीज की शुरुआती गेंद पर रोरी बर्न्स (Rory Burns) का विकेट चटकाया. यह 1936 के बाद पहला अवसर था, जबकि ऑस्ट्रेलिया में एशेज शृंखला में पहली गेंद पर विकेट गिरा. संयोग से 1936 का मैच भी गाबा में ही खेला गया था.
इंग्लैंड की तरफ से हसीब हमीद ने 25, जबकि ओले पोप ने 35 रन बनाए. इनके अलावा जोस बटलर ने 39, जबकि क्रिस वोक्स ने 21 रन का योगदान दिया. मेहमान टीम के 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके. विपक्षी टीम से पैट कमिंस ने सर्वाधिक 5 शिकार किए. मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड ने 2-2 विकेट चटकाए. इनके अलावा कैमरून ग्रीन को 1 सफलता हाथ लगी.
A brilliant day two for Australia at the Gabba as they secure a lead of 196 runs.#Ashes | #WTC23 | #AUSvENG | https://t.co/pR2hqnzR22 pic.twitter.com/Pngwu8Cmuh
— ICC (@ICC) December 9, 2021
इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया को महज 10 के स्कोर पर मार्कस हैरिस (3) के रूप में झटका लगा. यहां से डेविड वॉर्नर ने मार्नस लैबुशेन के साथ दूसरे विकेट के लिए 156 रन जोड़े. लैबुशेन 8 बाउंड्री की मदद से 74 रन बनाकर आउट हुए.
डेविड वॉर्नर महज 94 रन से शतक चूक गए. उनके अलावा ट्रैविड हेड ने दिन की समाप्ति तक 12 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 112 रन बना लिए हैं. इंग्लैंड के लिए ओले रॉबिन्सन ने 3 विकेट निकाले हैं.