This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
AUS vs ENG, 2nd Test: 'पिंक बॉल टेस्ट' के लिए इंग्लैंड की 12 सदस्यीय टीम का ऐलान, Mark Wood को आराम
AUS vs ENG, 2nd Test, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच 16 दिसंबर से दूसरे टेस्ट मैच की शुरुआत होगी. यह मुकाबला डे-नाइट होगा, जिसके लिए इंग्लैंड ने 12 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है.
Written by India.com Staff
Last Published on - December 15, 2021 4:20 PM IST

Australia vs England, 2nd Test: इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड ओवल (Adelaide Oval) में 16 दिसंबर से दूसरा टेस्ट मैच खेलना है, जिसके लिए ऑस्ट्रेलिया ने प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है. मेजबान टीम के बाद इंग्लैंड ने अपनी 12 सदस्यीय टीम घोषित कर दी है, जिसमें तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन (James Anderson) और स्टुअर्ट ब्रॉड (Stuart Broad) की वापसी हुई है. वहीं मार्क वुड (Mark Wood) को आराम दिया गया है. तेज गेंदबाजों में दुनिया के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 39 वर्षीय एंडरसन गाबा में शुरुआती टेस्ट के लिए टीम का हिस्सा नहीं थे, जिसमें इंग्लैंड को 9 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था.
स्टुअर्ट ब्रॉड और एंडरसन दोनों ने कहा था कि उन्हें टीम में न चुने जाने से निराश थे. ब्रॉड गाबा टेस्ट के लिए 12 सदस्यीय टीम में थे, लेकिन उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया था. इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) के एक बयान में बुधवार को कहा गया कि टॉस के समय प्लेइंग इलेवन की घोषणा की जाएगी.
दूसरे एशेज टेस्ट के लिए इंग्लैंड की 12 सदस्यीय टीम: जो रूट (कप्तान), जिमी एंडरसन, स्टुअर्ट ब्रॉड, रोरी बर्न्स, जोस बटलर, हसीब हमीद, जैक लीच, डेविड मलान, ओली पोप, ओली रॉबिन्सन, बेन स्टोक्स और क्रिस वोक्स.
‘पिंक बॉल टेस्ट’ में जोश हेजलवुड (Josh Hazlewood) के स्थान पर झाय रिचर्डसन (Jhye Richardson) को मौका दिया गया है, जिसका ऐलान कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) ने खुद किया है. हेजलवुड पहले मैच के दौरान पीठ की समस्या से जूझ रहे थे, जिसके बाद उन्हें घर वापस भेज दिया गया है. हालांकि डेविड वॉर्नर इस मुकाबले में खेलेंगे.
दूसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: डेविड वॉर्नर, मार्कस हैरिस, मार्नस लैबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, कैमरन ग्रीन, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, झाय रिचर्डसन.
