This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
AUS vs ENG, 3rd Test: ज्यादा दोस्ताना रवैया ठीक नहीं, थोड़ा कठोर बनो... Michael Vaughan की इंग्लैंड टीम को सलाह
AUS vs ENG 3rd Test, इंग्लैंड सीरीज में 0-2 से पिछड़ चुका है. पूर्व कप्तान माइकल वान का मानना है कि अगर इंग्लैंड को ‘बॉक्सिंग डे’ टेस्ट में वापसी करनी है, तो उसे थोड़ा कठोर बनना होगा.
Written by India.com Staff
Last Published on - December 22, 2021 1:07 PM IST

The Ashes, 2021-22, Australia vs England, 3rd Test: इंग्लैंड की टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर एशेज सीरीज के शुरुआत दो मुकाबले गंवा चुकी है. ऑस्ट्रेलिया ने शुरुआती मैच में 9 विकेट से जीत दर्ज की, जबकि दूसरे मुकाबले में उसने मेहमान टीम को 275 रन से रौंद दिया. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वान (Michael Vaughan) के मुताबिक खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बहुत ज्यादा दोस्ताना रवैया दिखा रहे हैं, जो ठीक नहीं है.
माइकल वान का मानना है कि अगर इंग्लैंड को ‘बॉक्सिंग डे’ टेस्ट में वापसी करनी है, तो उसे थोड़ा कठोर बनना होगा. फॉक्स क्रिकेट के एक कार्यक्रम में वान कहा, ‘‘वे कुछ ज्यादा ही भले बने हुए हैं. मैं मैच की सुबह देखता हूं कि वे सभी मिशेल स्टार्क और नाथन लियोन से बात कर रहे हैं. मैंने स्टीव वॉ के साथ खेल वाले दिनों में कभी बातचीत नहीं की थी. मैंने मैच की सुबह ग्लेन मैकग्रा या शेन वार्न से बात करने की हिम्मत नहीं की.’’
अपनी कप्तान में इंग्लैंड को 51 में से 26 मैच जिता चुके माइकल वान ने कहा, ‘‘यह सब दोस्ताना है, मैं उनके साथ कठोर रवैया अपनाता. इंग्लैंड को मैदान पर अपना रवैया बदलना होगा. उन्हें बुरा बनना होगा. उन्हें जज्बा दिखाना होगा.’’
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच मेलबर्न में 26 दिसंबर से तीसरे टेस्ट मैच की शुरुआत होने जा रही है. इस शृंखला इंग्लैंड के लिए डेविड मलान (188) और जो रूट (175) ने सर्वाधिक रन बनाए हैं, जबकि ओले रॉबिन्सन सर्वाधिक 7 विकेट अपने नाम कर चुके हैं.
Ashes 2021-22 Full Schedule:
पहला टेस्ट मैच, 8-12 दिसंबर, 2021 (गाबा)
दूसरा टेस्ट मैच, 16-20 दिसंबर, 2021 (एडिलेड)
तीसरा टेस्ट मैच, 26-30 दिसंबर, 2021 (मेलबर्न)
चौथा टेस्ट मैच, 5-9 जनवरी, 2022 (सिडनी)
पांचवां टेस्ट मैच, 14-18 जनवरी, 2022 (हॉबर्ट)
