• Home
  • News
  • Cricket news aus vs eng test dream11 team prediction australia vs england 4th test dream11 guru prediction of ashes series 4th match at sydney 5169400

Ashes 2021-22- AUS vs ENG Test Dream 11 Prediction, 4th Test Match: ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी को ही बनाएं कप्तान-उपकप्तान, निकल सकता है जैकपॉट

AUS vs ENG Test Dream11 Prediction, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीमें बुधवार को नए साल के पहले टेस्ट मैच का आगाज करेंगी. एशेज सीरीज में इंग्लैंड पहले 3 टेस्ट हारकर सीरीज गंवा चुका है और वह अपना सम्मान बचाने यहां उतरेगा.

Edited By : India.com Staff |Jan 04, 2022, 10:41 AM IST

Published On Jan 04, 2022, 10:41 AM IST

Last UpdatedJan 04, 2022, 10:41 AM IST

AUS vs ENG Dream 11 Prediction: AUS vs ENG 4th Test Dream11 Team Tips for Today Match: अपने घर में एशेज खेल रही ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड (The Ashes Series 2021-22) को सीरीज के पहले 3 टेस्ट में हराकर एशेज ट्रॉफी पर अपना कब्जा बरकरार रखा है. लेकिन अब बाकी बचे 2 टेस्ट में उसका इरादा मेहमान टीम का सूपड़ा साफ करने का है. सीरीज का चौथा टेस्ट बुधवार से सिडनी क्रिकेट मैदान (SCG) पर शुरू होगा. कंगारू टीम नए साल के पहले टेस्ट में अपनी विजयी लय बरकरार रखने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. दूसरी ओर इंग्लैंड ने भले यह टेस्ट सीरीज गंवा दी है लेकिन वह बाकी बचे दो टेस्ट में खुद को साबित कर इस साल की शुरुआत एक बार फिर जीत के साथ करने को बेकरार होगी.

ऐसे में भले इंग्लैंड सीरीज के पहले तीन टेस्ट एकतरफा ढंग से हार गई हो. लेकिन आखिरी दो टेस्ट में वह जीत को जोर लगाकर हार का अंतर जरूर कम करना चाहेगी. दोनों ही टीमों ने मैच से एक दिन पहले अपनी-अपनी प्लेइंग XI घोषित कर दी है. ऑस्ट्रेलिया ने ट्रैविस हेड को कोविड-19 पॉजिटिव होने के बाद उस्मान ख्वाजा (Usman Khawaja) को मौका दिया है. ख्वाजा साल 2019 में इंग्लैंड में खेले एशेज टेस्ट के बाद से कोई टेस्ट नहीं खेले हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

दूसरी ओर इंग्लैंड में एक बार फिर अनुभवी तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड (Stuart Broad) की वापसी हो गई. ब्रॉड को ओली रॉबिन्सन के चोटिल होने के बदले टीम में वापस लाया गया है. रॉबिन्सन के कंधे में हल्का सा खिंचाव है. ऐसे में चौथे टेस्ट में आप अपनी ड्रीम 11 टीम बनाने की सोच रहे हैं तो इसे कुछ ऐसा रख सकते हैं. हमारा टीम कॉम्बिनेशन आपको ड्रीम टीम में जीत दिला सकता है.

मैच: एशेज सीरीज- चौथा टेस्ट, ऑस्ट्रेलिया vs इंग्लैंड

तारीख: 5 से 9 जनवरी

समय: भारतीय समयानुसार सुबह 5.00 बजे

मैदान: सिडनी क्रिकेट ग्राउंड, सिडनी

AUS vs ENG Probable Playing XI:

Australia Probable Playing XI: मार्कस हैरिस, डेविड वॉर्नर, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, उस्मान ख्वाजा, कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड.

England Playing XI: हसीब हमीद, जैक क्रॉली, डेविड मलान, जो रूट (कप्तान), बेन स्टोक्स, जॉनी बेयरस्टो, जोस बटलर, मार्क वुड, जैक लीच, स्टुअर्ट ब्रॉड, जिमी एंडरसन.

AUS vs ENG Dream11 Team Prediction:-

कप्तान: स्टीव स्मिथ

उपकप्तान: पैट कमिंस

AUS vs ENG Dream11 Team:-

विकेटकीपर: जोस बटलर, एलेक्स कैरी

बल्लेबाज: डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ, डेविड मलान, मार्नस लाबुशेन

ऑलराउंडर: जो रूट

गेंदबाज: मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, मार्क वुड, स्टुअर्ट ब्रॉड

AUS vs ENG Test Squads:

ऑस्ट्रेलिया: डेविड वॉर्नर, मार्कस हैरिस, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, कैमरून ग्रीन, एलेक्स केरी (WK), पैट कमिंस (C), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेज़लवुड, उस्मान ख्वाजा, माइकल नेसर, जे. रिचर्डसन , मिशेल स्वेपसन.

इंग्लैंड: रोरी बर्न्स, हसीब हमीद, डेविड मालन, जो रूट (C), बेन स्टोक्स, ओली पोप, जोस बटलर (WK), क्रिस वोक्स, ओली रॉबिन्सन, मार्क वुड, जैक लीच, स्टुअर्ट ब्रॉड, जॉनी बेयरस्टो, क्रेग ओवरटन , डेनियल लॉरेंस, डोमिनिक बेस, जैक क्रॉली.

Editor's Pick