AUS vs ENG Test: डेविड वार्नर को हल्‍के में लेने की गलती नहीं करेगा इंग्‍लैंड, एंडरसन बोले- ये 2019 नहीं है...

साल 2019 में हुई एशेज सीरीज के दौरान डेविड वार्नर ने 9.5 की औसत से सिर्फ 95 रन बनाए थे. स्टुअर्ट ब्रॉड ने उन्हें सात बार आउट किया.

Edited By : India.com Staff |Dec 02, 2021, 04:50 PM IST

Published On Dec 02, 2021, 04:50 PM IST

Last UpdatedDec 02, 2021, 04:50 PM IST

एशेज सीरीज शुरू (The Ashes 2021-22) होने में अब एक सप्‍ताह का ही वक्‍त बचा है. दोनों ही टीमें इस बड़ी सीरीज से पहले अपनी तैयारियां (AUS vs ENG Test) पूरी कर लेना चाहती हैं. साल 2019 में आखिरी बार एशेज खेली गई जिसमें डेविड वार्नर (David Warner) का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था. उस वक्‍त वो बॉल टेंपरिंग विवाद के बाद टेस्‍ट टीम में वापसी कर रहे थे. इंग्‍लैंड के स्‍टार तेज गेंदबाज जेम्‍स एंडरसन (James Anderson) का मानना है कि डेविड वार्नर की हालिया फॉर्म को देखते हुए वो उन्‍हें हल्‍के में लेने की गलती नहीं करेंगे. हाल ही में खत्‍म हुए टी20 वर्ल्‍ड कप 2021 के दौरान वार्नर प्‍लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने थे. हालांकि इससे पहले आईपीएल तक उनका प्रदर्शन खास अच्‍छा नहीं रहा था.

जेम्‍स एंडरसन ने फॉक्स स्पोर्ट्स को बताया “ऑस्ट्रेलिया टीम में उनका रिकॉर्ड सवश्रेष्ठ है, इसलिए हम जानते हैं कि यह उससे अलग खिलाड़ी है जिसका हमने 2019 की गर्मियों में हुए मैचों में सामना किया था। हमने वार्नर के साथ बहुत से मैच खेले है.”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बाएं हाथ के बल्लेबाज वार्नर (David Warner) का 2019 में ज्यादा अच्छा प्रदर्शन नहीं रहा था, उस समय उन्होंने 9.5 की औसत से सिर्फ 95 रन बनाए थे. स्टुअर्ट ब्रॉड ने उन्हें सात बार आउट किया. वार्नर ने कुल 7,311 टेस्ट रन बनाए हैं, जिसमें उन्होंने अपने 45 टेस्ट मैचों में 63.20 के औसत से 18 शतक बनाए हैं, जिसमें 335 का सर्वोच्च स्कोर है.

डेविड वार्नर (David Warner) के साथ आईपीएल फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद ने नाता तोड़ लिया है. उन्‍हें आगामी सीजन के लिए रिटेन नहीं किया गया है. फ्रेंचाइजी ने यह साफ कर दिया है कि आगे भी विलियमसन इस टीम की कमान संभालते रहेंगे.

Editor's Pick