- Home
- News
- Cricket news aus vs eng the ashes 2021 22 mitchell starc bowled rory burns on 1st ball of match watch video 5128384
AUS vs ENG: मिशेल स्टार्क ने पहली ही गेंद पर रोरी बर्न्स को किया बोल्ड, इस अंदाज में हुई एशेज की शुरुआत, VIDEO
पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला ब्रिसबेन के गाबा क्रिकेट मैदान पर खेला जा रहा है.
Published On Dec 08, 2021, 09:33 AM IST
Last UpdatedDec 08, 2021, 09:33 AM IST
एशेज सीरीज की शुरुआत (Australia vs England) ब्रिसबेन के गाबा क्रिकेट ग्राउंड ( The Ashes 2021-22) में आज हो गई है. इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. हालांकि ये निर्णय मेहमान टीम के लिए खास अच्छ साबित नहीं हुआ. जो रूट की सेना ने महज 60 रन पर ही अपने पांच विकेट गंवा दिए. मैच के दौरान रोरी बर्न्स (Rory Burns) का आउट होना सबसे ज्यादा चर्चा में रहा. वो पहल ही ओवर की पहली गेंद पर मिशेल स्टार्क (Mitchell Starc) की गेंद को पढ़ नहीं पाए. जब तक बर्न्स कुछ समझ पाते. गेंद पैरों के पीछे से निकलते हुए विकटों में जा घुसी.
ऑस्ट्रेलिया की टीम के लिए आज कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) भी काफी घातक साबित हुए हैं. उन्होंने अबतक दो अंग्रेज बल्लेबाजों को आउट किया है. करीब छह महीने बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर रहे बेन स्टोक्स (Ben Stokes) कंगारू टीम के नए कप्तान की गेंद पर महज पांच रन बनाकर आउट हुए. मार्नस लाबुशाने ने उनका कैच पकड़ा. 25 रन बनाकर खेल रहे सलामी बल्लेबाज हसीब हमीद को भी कमिंस ने ही चलता किया. स्टीव स्मिथ ने उनका कैच पकड़ा.
Mitchell Stark Is World’s Best Bowler In Test Look How Beautifully he Bowled Burns We Need 1 Bowler Like Mitchell Stark. Come on Australia You can Do it #Ashes #AusvsEng pic.twitter.com/xNnxrm0JxF
— Ritika Malhotra🇮🇳 (@FanGirlRohit45) December 8, 2021
इसके अलावा जोश हेजलवुड को दो विकेट मिले. इंग्लैंड के बेहद आक्रामक बल्लेबाज के रूप में पहचाने जाने वाले डेविड मलान छह रन के स्कोर पर हेजलवुड का शिकार बने. इंग्लिश कप्तान जो रूट भी उन्हीं की गेंद पर शून्य पर आउट हुए. इन सब विकटों के बीच सबसे ज्यादा चर्चा में रोरी बर्न्स का विकेट था. ऐशज 2021-22 की शुरुआती गेंद पर ही उन्हें स्टार्क ने चलता किया और वो भी अलग ही अंदाज में. स्टार्क ने भी उम्मीद नहीं की होगी इस तरह से रोरी बर्न्स पहली ही गेंद पर अपना विकेट गंवा देंगे.