- Home
- News
- Cricket news aus vs nz england skipper will meet and talk with azeem rafiq after ashes series 2021 is over 5116788
AUS vs NZ: नस्लवाद के गंभीर आरोपों पर Joe Root की सफाई, एशेज के बाद करेंगे Azeem Rafiq से मुलाकात
Joe Root इस वक्त एशेज 2021-22 खेलने के लिए टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर हैं.
Published On Nov 30, 2021, 10:40 AM IST
Last UpdatedNov 30, 2021, 10:40 AM IST
नस्लवाद के आरोपों के बीच इंग्लिश क्रिकेट में इन दिनों भूचाल आया हुआ है. कई सीनियर क्रिकेटर्स पर नस्लवादी टिप्पणी व व्यवहार करने के आरोप लगे हैं. क्रिकेटर अजीम रफीक (Azeem Rafiq) का कहना है कि उनके साथ इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट (Joe Root) ने र्यार्कशायर के लिए खेलने के दिनों के दौरान नस्लीय टिप्पणी की थी. इस मामले में अब रूट की तरफ से भी साफाई पेश की गई है. रूट ने इन आरोपों को बेबुनियाद करार दिया है. जो रूट ने सोमवार को दोहराया कि उन्होंने यॉर्कशायर में नस्लवाद की किसी घटना को महसूस नहीं किया है. हालांकि वह इसका आरोप लगाने वाले अजीम रफीक के संपर्क में हैं. रफीक ने हाल ही में संसदीय समिति के समक्ष पेश होकर उनके साथ हुए भेदभाव के बारे में गवाही दी थी.
यहां मीडिया को संबोधित करते हुए रूट (Joe Root) ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज श्रृंखला के बाद रफीक के साथ इस मुद्दे पर चर्चा होगी. रूट ने कहा, ‘‘ हमने हाल ही में कुछ संदेशों का आदान-प्रदान किया है. मुझे उम्मीद है कि जब हम इस दौरे को खत्म करेंगे तो साथ बैठकर इस पूरी स्थिति के बारे में बात करने का अवसर मिलेगा. ’’
रूट (Joe Root) हालांकि पहले के दावे पर कायम रहे कि उन्होंने रफीक के साथ कभी कोई नस्लवादी व्यवहार होता नहीं देखा. उन्होंने कहा, ‘‘नहीं, मैंने जो पहले कहा, मैं उस पर कायम हूं. मुझे उन घटनाओं के बारे में नहीं पता है. यह एक ऐसा मामला है जिससे हम सभी को सीखना होगा.’’