श्रीलंका दौर के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान, नहीं छोड़ी कोई कसर, चुने एक से बढ़कर एक दिग्गज

Australia Tour of Sri Lanka, Australia Tour of Sri Lanka 2022 Full Schedule & Squads: ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका के दौरे के लिए अपनी मजबूत टीम का चयन किया है. दोनों टीमें जून से जुलाई के बाद तीनों फॉर्मेट खेलेंगी.

Edited By : India.com Staff |Apr 29, 2022, 01:57 PM IST

Published On Apr 29, 2022, 01:57 PM IST

Last UpdatedApr 29, 2022, 01:57 PM IST

Australia Tour of Sri Lanka June-July 2022 Full Schedule & Squads: ऑस्ट्रेलियाई टीम जून से जुलाई के बीच श्रीलंका का दौरा करेगी, जिसके लिए उसने तीनों प्रारूपों में अपनी मजबूत टीम का ऐलान कर दिया है. दोनों टीमों के बीच तीन टी20 और पांच वनडे मुकाबले की सीरीज के बाद गॉल में दो टेस्ट मैच खेले जाने हैं, जिसके लिए 16 सदस्यीय टीम चुनी जा चुकी है. टेस्ट टीम में मार्कस हैरिस (Marcus Harris) को जगह नहीं मिली है. वहीं स्टार खिलाड़ी जोश हेजलवुड (Josh Hazlewood), मिशेल स्टार्क (Mitchell Starc), डेविड वॉर्नर (David Warner), स्टीव स्मिथ (Steve Smith), मैथ्यू वेड (Matthew Wade) और ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) की सीमित ओवरों की टीमों में वापसी हुई है.

नए मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड का टीम के साथ यह पहला दौरा होगा. टेस्ट कप्तान पैट कमिंस टी20 टीम में नहीं है जबकि स्पिनर एडम जाम्पा अपने पहले बच्चे के जन्म के कारण पूरे दौरे से बाहर रहेंगे. ऑस्ट्रेलिया-ए टीम हम्बनटोटा में चार दिवसीय दो मैच खेलेगी.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

Australia Tour of Sri Lanka June-July 2022 Schedule

श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज का पूरा कार्यक्रम (Sri Lanka vs Australia T20 Series Full Schedule)

7 जून : पहला टी20 मैच, कोलंबो

8 जून : दूसरा टी20 मैच, कोलंबो

11 जून : तीसरा टी20 मैच, कैंडी

श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज का पूरा कार्यक्रम (Sri Lanka vs Australia ODI Series Full Schedule)

14 जून : पहला वनडे मैच, कैंडी

16 जून : दूसरा वनडे मैच, कैंडी

19 जून : तीसरा वनडे मैच, कोलंबो

21 जून : चौथा वनडे मैच, कोलंबो

24 जून : पांचवां वनडे मैच, कोलंबो

श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज का पूरा कार्यक्रम(Sri Lanka vs Australia Test Series Full Schedule)

29 जून से तीन जुलाई : पहला टेस्ट मैच, गॉल

आठ से 12 जुलाई : दूसरा टेस्ट मैच, गॉल

तीनों फॉर्मेट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम:

Australia Test squad: पैट कमिंस (कप्तान), एश्टोन एगर, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कारी, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, मिशेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मिशेल स्वीपसन, डेविड वॉर्नर

Australia ODI squad: आरोन फिंच (कप्तान),एश्टोन एगर, एलेक्स कारी, पैट कमिंस, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, मार्नस लाबुशेन, मिशेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मिशेल स्वीपसन, डेविड वॉर्नर ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस

Australia T20 squad: आरोन फिंच (कप्तान),सीन एबट, एश्टोन एगर, जोश हेजलवुड, जोश इंग्लिस, मिशेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मिशेल स्वीपसन, डेविड वॉर्नर , मैथ्यू वेड, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, झाय रिचर्डसन, केन रिचर्डसन

Editor's Pick