• Home
  • News
  • Cricket news australia w omen vs india women only testlive streaming when and where to watch live match between indw vs ausw 4991933

Live Streaming, Australia Women vs India Women Test: यहां देखें ऐतिहासिक डे-नाइट टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

Australia Women vs India Women, Only Test: दोनों टीमों के बीच टेस्ट फॉर्मेट में आखिरी भिड़ंत साल 2006 में हुई थी, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने पारी और चार से जीत दर्ज की.

Edited By : India.com Staff |Sep 29, 2021, 05:17 PM IST

Published On Sep 29, 2021, 05:17 PM IST

Last UpdatedSep 29, 2021, 05:17 PM IST

Australia Women vs India Women, Only Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच 30 सितंबर से डे-नाइट टेस्ट मैच की शुरुआत होने जा रही है. यह मैच क्वींसलैंड (Carrara Oval, Queensland) में खेला जाना है. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर यह भारतीय टीम का एकमात्र टेस्ट मुकाबला होगा. दोनों टीमों के बीच टेस्ट फॉर्मेट में आखिरी भिड़ंत साल 2006 में हुई थी, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने पारी और चार से जीत दर्ज की.

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज 2-1 से जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए चिंता की बात यह है कि उसके कुछ अहम खिलाड़ी इस मुकाबले में नहीं खेलेंगी, जिनमें सलामी बल्लेबाज रेचल हेन्स का नाम भी शुमार है. वहीं भारत के लिए भी चुनौती होगी कि वह इस पिच पर कैसे प्रदर्शन करेगी वो भी गुलाबी गेंद से खेले जाने वाले डे-नाइट टेस्ट में, वनडे सीरीज में उनका प्रदर्शन और कुछ महीने पहले इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट से कप्तान मिताली राज को बेहतर करने उम्मीद है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

कहां खेला जाएगा Australia Women vs India Women टेस्ट मैच?

भारत और ऑस्‍ट्रेलिया यह मुकाबला Carrara Oval (Queensland) में खेला जाएगा.

किस वक्त शुरू होगा Australia Women vs India Women मैच ?

भारत और ऑस्‍ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच टेस्ट मैच भारतीय समयानुसार सुबह 11:30 बजे शुरू होगा. टॉस इससे आधा घंटे पहले होगा.

कहां देख सकेंगे Australia Women vs India Women Test मैच?

भारत और ऑस्‍ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच पहला वनडे मैच टीवी पर Sony Six और Sony Six HD पर आएगा.

कहां देख सकेंगे Australia Women vs India Women मैच की लाइव स्ट्रीमिंग?

इस मैच लाइव स्‍ट्रीमिंग की लाइव स्ट्रीमिंग Sony Liv App पर देखी जा सकती है.

Editor's Pick