AUSW vs ENGW: बोतल से खेल रही थीं लड़कियां, महिला क्रिकेटर ने 'नया बैट' थमाकर जीत लिया दिल

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच टेस्ट मैच के दौरान पूर्व क्रिकेटर मेल जोन्स ने फैंस का दिल जीत लिया. मैदान से बाहर कुछ बच्चियां बोतल से क्रिकेट खेल रही थी, जिसे देखर जोन्स का दिल पिघल गया...

Edited By : India.com Staff |Jan 30, 2022, 06:21 PM IST

Published On Jan 30, 2022, 06:21 PM IST

Last UpdatedJan 30, 2022, 06:21 PM IST

Womens Ashes 2022, Australia Women vs England Women Only Test: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच कैनबरा में खेला गया एकमात्र टेस्ट मैच ड्रॉ रहा. इस रोमांचक मुकाबले के दौरान मैदान से बाहर कुछ ऐसा हुआ, जिसने सभी का दिल जीत लिया. दरअसल पूर्व महिला क्रिकेटर मेल जोन्स (Mel Jones) उस वक्त मुकाबले की कमेंट्री कर रही थीं. इसी बीच बारिश ने दखल दे दी. मैच रुका, तो फैंस मायूस हो गई. वहीं कुछ बच्चे बोरियत दूर करने के लिए स्टेडियम में ही क्रिकेट खेलने लगे. बच्चों के हाथ में टेनिस बॉल थी और बैट के नाम पर वह बोतल से गेंद को हिट करने लगे. कई बार बच्चे गेंद को उस छोटी सी बोतल से हिट करने से मिस भी कर गए.

जोन्स ने बच्चियों को इस तरह खेलते देखा, तो वह नए ‘कूकाबुरा बैट’ के साथ बच्चों के पास पहुंच गईं. उन्होंने बच्चों को ये बैट गिफ्ट किया, जिसे पाकर बच्चे काफी खुश हो गए. इस वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पहली पारी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया ने हासिल की लीड

मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहली पारी 337/9 रन पर घोषित कर दी. रशेल हेन्स ने 86, जबकि कप्तान मैग लैनिंग ने 93 रन की पारी खेली, जिसके जवाब में इंग्लैंड पहली इनिंग में 297 रन पर सिमट गई. भले ही कप्तान हीदर नाइट ने 168 रन की नाबाद पारी खेली, लेकिन विपक्षी टीम 40 रन की लीड हासिल करने में कामयाब रही.

इंग्लैंड को 257 रन टारगेट, जीत से एक विकेट दूर रह गई ऑस्ट्रेलियाई टीम

ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी 216/7 के स्कोर पर घोषित कर दी. बेथ मूनी ने सर्वाधिक 63 रन बनाए, जबकि एलिस पैरी ने 41 रन टीम के खाते में जोड़े. इसी के साथ इंग्लैंड को जीत के लिए 257 रन का टारगेट मिला, लेकिन इसके सामने टीम लड़खड़ा गई. इंग्लैंड ने 9 विकेट खोकर 245 रन बनाए और किसी तरह उसने अपना अंतिम विकेट बचा लिया.

Editor's Pick