- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Cricket news babar azam equals virat kohli records of most fifty in a t20 world cup 5087001
एक टी20 विश्व कप में अर्धशतकों के मामले में Virat के बराबर पहुंचे Babar Azam, आगे निकलने का भी मौका
आईसीसी टी20 विश्व कप 2021 में बाबर आजम ने अपना चौथा अर्धशतक जड़ा.
Published On Nov 07, 2021, 11:50 PM IST
Last UpdatedNov 07, 2021, 11:50 PM IST
Babar Azam equals Virat Kohli records of Most fifty in a T20 World Cup: आईसीसी टी20 विश्व कप 2021 के सुपर-12 मुकाबले में रविवार को पाकिस्तान ने स्कॉटलैंड को 72 रन से मात दी. इस जीत के साथ पाकिस्तान ने सभी पांच मैच अपने नाम कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है. बाबर आजम ने इस टूर्नामेंट में एक के बाद एक अर्धशतक जड़कर विराट कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. बाबर आजम ने स्कॉटलैंड के खिलाफ इस टी20 विश्व कप में अपना चौथा अर्धशतक जड़ा. विराट कोहली ने भी एक टी20 विश्व कप में सर्वाधिक चार अर्धशतक जड़े हैं.
बाबर आजम ने मौजूदा टूर्नामेंट में पांच मैचों में चार अर्धशतक जड़े हैं. उन्होंने 66 की औसत से सर्वाधिक 264 रन बनाए हैं. इस फेहरिस्त में आज बाबर ने विराट ही नहीं बल्कि मोहम्मद मैथ्यू हेडन के रिकॉर्ड की भी बराबरी की है. हेडन ने भी एक टी20 विश्व कप में सर्वाधिक चार अर्धशतक ही लगाए हैं. साल 2007 में पहले टी20 विश्व कप के दौरान हेडन ने ये कारनाम किया था. इसके बाद साल 2014 में विराट कोहली ने इस रिकॉर्ड की बराबरी की.
बाबर आज के पास विराट-हेडन को पछाड़ने का मौका
बाबर आजम की अीम टीम सेमीफाइनल में 11 नवंबर के ऑस्ट्रेलिया का सामना करेगी. ऐसे में बाबर आजम के पास विराट कोहली और मेथ्यू हेडन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ने का अच्छा मौका है. उन्होंने भारत के खिलाफ नाबाद 57 रन की पारी खेली. इसके बाद उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 70 रन बनाए. फिर अफगानिस्तान के खिलाफ उनके बल्ले से 51 रन निकले. बाबर नामीबिया के खिलाफ केवल नौ रन ही बना पाए. इसके बाद आज उनके बल्ले से 68 रन निकले.