- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Cricket news ban vs afg 2nd odi mushfiqur rahim 5th most 50 scores as wicketkeeper in odis 5258122
BAN vs AFG, 2nd ODI: Mushfiqur Rahim ने Quinton de Kock को पछाड़ा, इस मामले में निकले आगे
BAN vs AFG, 2nd ODI, बांग्लादेशी विकेटकीपर-बल्लेबाज Mushfiqur Rahim ने अफगानिस्तान के खिलाफ 86 रन की पारी खेली. इसी के साथ इस खिलाड़ी ने क्विंटन डी कॉक को पीछे छोड़ दिया है.
Published On Feb 25, 2022, 05:42 PM IST
Last UpdatedFeb 25, 2022, 05:42 PM IST
Bangladesh vs Afghanistan, 2nd ODI: अफगानिस्तान के खिलाफ बांग्लादेश ने दूसरे वनडे मैच में 4 विकेट खोकर 306 रन बनाए. टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाने में लिट्टन दास (Liton Das) का बड़ा योगदान रहा, जिन्होंने 126 गेंदों में 16 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 136 रन बनाए. उनके अलावा मुशफिकुर रहीम ने 93 बॉल में 9 चौकों के दम पर 86 रन बनाए. इसी के साथ मुशफिकुर रहीम (Mushfiqur Rahim) विकेटकीपर-बल्लेबाज सर्वाधिक फिफ्टी जड़ने के मामले में क्विंटन डी कॉक (Quinton de Kock) से आगे निकल गए.
टीम को तमीम इकबाल के रूप में पहला झटका लगा. कप्तान तमीम महज 12 रन बनाकर आउट हुए. उनके बाद लिट्टन ने शाकिब अल हसन के साथ 45 रन की साझेदारी की. शाकिब ने टीम के खाते में 20 रन जोड़े.
बतौर विकेटकीपर सर्वाधिक वनडे अर्धशतक:
114: कुमार संगकारा
83: महेंद्र सिंह धोनी
69: एडम गिलक्रिस्ट
50: एंडी फ्लावर
45: मुशफिकुर रहीम
44: क्विंटन डी कॉक
इसके बाद मुशफिकुर रहीम ने लिट्टन दास के साथ तीसरे विकेट के लिए 202 रन जुटाकर बांग्लादेश को विशाल स्कोर पर ला दिया. अफगानिस्तान की तरफ से फरहीद अहमद ने 2, जबकि राशिद खान और फजलाक फारूखी ने 1-1 विकेट झटके.