BAN vs AFG- अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को हराकर टी20 सीरीज 1-1 से की ड्रॉ

बांग्लादेश ने अफगानिस्तान के सामने जीत के लिए 116 रन का लक्ष्य रखा था. हजरतुल्लाह जजई ने 5 छक्कों और 3 चौकों से सजी अपनी नाबाद फिफ्टी से 14 गेंदें शेष रहते जीत दिला दी.

Edited By : India.com Staff |Mar 05, 2022, 09:36 PM IST

Published On Mar 05, 2022, 09:36 PM IST

Last UpdatedMar 05, 2022, 09:36 PM IST

BAN vs AFG 2nd T20I Match Report And Highlights: बांग्लादेश दौरे पर सीमित ओवरों की वनडे और टी20 सीरीज खेलने गई अफगानिस्तान (BAN vs AFG) ने इस दौरे पर अपनी दूसरी जीत दर्ज कर ली है. उसने शनिवार को खेले गए दूसरे टी20 इंटनरेशनल मुकाबले में मेजबान टीम को 8 विकेट से हराकर टी20 सीरीज 1-1 से बराबरी पर ला ड्रॉ करा दिया है. सलामी बल्लेबाज हजरतुल्लाह जजई (Hazratullah Zazai) के अर्धशतक की बदौलत उसने यह जीत दर्ज की. इससे पहले उसे 3 मैचों की वनडे सीरीज में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था.

शनिवार को खेले गए दूसरे और आखिरी टी20I मैच में जजई ने 45 गेंद में नाबाद 59 रन बनाए और दूसरे विकेट के लिए उस्मान गनी (47 रन) के साथ 99 रन की साझेदारी की, जिससे अफगानिस्तान ने 14 गेंद रहते जीत हासिल की.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

दार्विश रसूली (9*) ने बाएं हाथ के स्पिनर नसुम अहमद पर डीप मिड विकेट पर छकका जड़कर मैच खत्म किया, जिससे अफगानिस्तान ने बांग्लादेश के नौ विकेट पर 115 रन के जवाब में दो विकेट पर 121 रन बनाए.

अफगानिस्तान ने पहला मैच 61 रन से गंवा दिया था. दोनों टीमों ने मैच शुरू होने से पहले शेन वार्न और रॉड मार्श के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए एक मिनट का मौन रखा. जजई (Hazratullah Zazai) ने अपना तीसरा अर्धशतक जमाया, उन्होंने अपनी 59 रन की पारी के दौरान 45 गेंदों का सामना करते हुए तीन चौके और पांच छक्के जमाए.

गनी को 39 और 41 रन के निजी स्कोर पर दो बार जीवनदान मिला. उन्होंने पांच चौके और एक छक्के से 48 रन बनाए. वहीं बांग्लादेश के लिए अपना 100वां टी20 मैच खेल रहे मुश्फिकुर रहीम 30 बनाकर बांग्लादेश के लिये शीर्ष स्कोरर रहे. कप्तान महमूदुल्लाह ने 21 रन बनाए और इस दौरान इस प्रारूप में बांग्लादेश के लिये 2000 रन बनाने वाले पहले क्रिकेटर बने.

Editor's Pick