- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Cricket news ban vs afg bangladesh beat afghanistan by 61 runs and took lead in two t20i match series 5267950
BAN vs AFG- Nasum Ahmed की फिरकी में फंसी अफगान टीम, बांग्लादेश ने 61 रन से जीता पहला टी20I
बांग्लादेश ने अफगानिस्तान के सामने 156 रनों का टारगेट रखा था, लेकिन Nasum Ahmed के 4/10 बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर उसने मेहमान टीम को सिर्फ 94 रन पर समेट दिया.
Published On Mar 03, 2022, 09:36 PM IST
Last UpdatedMar 03, 2022, 09:36 PM IST
बांग्लादेश के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज 1-2 से गंवाने के बाद अफगानिस्तान पर अब टी20 सीरीज में भी हार का खतरा मंडराने लगा है. दो टी20i मैचों की सीरीज के पहले मैच में अफगान टीम नसुम अहमद (Nasum Ahmed) की फिरकी में फंसकर पहला मैच गंवा बैठी है. मेजबान बांग्लादेश ने उसके सामने 156 रनों का लक्ष्य रखा था. लेकिन अफगानिस्तान की टीम सिर्फ 94 रन बनाकर ढेर हो गई. सीरीज का दूसरा और निर्णायक मैच शनिवार 5 मार्च को खेला जाएगा.
बाएं हाथ के स्पिनर नासुम अहमद ने 10 रन देकर 4 विकेट लिए, जिसकी मदद से बांग्लादेश ने पहले टी20 मैच में अफगानिस्तान को 61 रन से हरा दिया. तेज गेंदबाज शरीफुल इस्लाम ने 29 रन देकर 3 विकेट लिए और बाएं हाथ के स्पिनर शाकिब अल हसन ने 18 रन देकर 2 विकेट चटकाए. अफगानिस्तान का स्कोर 5वें ओवर में चार विकेट पर 20 रन था.
https://twitter.com/ICC/status/1499400279174762498?s=20&t=ILS5rO98LEUsYPzoJMC5lA
अफगानिस्तान टीम शुरूआती झटकों से उबर नहीं सकी और 17.4 ओवर में 94 रन ही बना पाई. बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 155 रन बनाए थे. नजीबुल्लाह जदरान और मोहम्मद नबी ने 37 रन की साझेदारी करके अफगानिस्तान को मैच में लौटाने की कोशिश की, लेकिन शाकिब ने नबी (16) को आउट करके सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया. सीमित ओवरों के क्रिकेट में शाकिब का यह 400वां विकेट था.
अगले ओवर में उन्होंने जदरान को पवेलियन भेजा. अफगान टीम के सिर्फ 3 बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा छू पाए. नजीबुल्लाह जदरान (27) उसकी ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे.
इससे पहले लिटन दास ने 44 गेंद में 60 रन बनाकर बांग्लादेश को अच्छा स्कोर दिया. अफीफ हुसैन ने 25 और सलामी बल्लेबाज मुनीम शहरयार ने 17 रन बनाए.
(इनपुट: एजेंसी)