- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Cricket news ban vs afg odi series bangladesh announced their odi team against afghanistan four new faces get chance 5241868
BAN vs AFG- बांग्लादेश ने वनडे सीरीज के लिए किया टीम का ऐलान, 4 नए चेहरों का मिला मौका
BAN vs AFG ODI Series: बांग्लादेश ने अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज के लिए तमीम इकबाल के नेतृत्व में 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की है.
Published On Feb 15, 2022, 04:04 PM IST
Last UpdatedFeb 15, 2022, 04:04 PM IST
BAN vs AFG ODI Series 2022- अफगानिस्तान की टीम वनडे और टी20 सीरीज के लिए बांग्लादेश का दौरा करने को तैयार है. यहां दोनों टीमें चट्टोग्राम और ढाका में चट्टोग्राम और ढाका में खेलेंगी. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने आज वनडे टीम का ऐलान कर दिया. इस टीम में उसने 4 नए चेहरों को मौका दिया है. इस दौरे की शुरुआत 3 मैचों की वनडे सीरीज से होगी, जिसका पहला मैच 23 फरवरी को खेला जाएगा. 5 मार्चे को यह दौरान आखिरी टी20 मैच के साथ समाप्त होगा. बांग्लादेश ने अपनी टीम में इबादत हुसैन, नसुम अहमद, यासिर अली और महमूदुल हसन जॉय को पहली बार मौका दिया है.
इबादत हुसैन पिछले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ बांग्लादेश के पहले टेस्ट में असाधारण प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी थे, जिसे मेहमान टीम ने आठ विकेट से जीता था. हुसैन ने जनवरी में बांग्लादेश को एक ऐतिहासिक टेस्ट जीत दिलाने के लिए दूसरी पारी में छह विकेट लिए थे. हालांकि न्यूजीलैंड ने दूसरे टेस्ट में जोरदार वापसी करते हुए दो मैचों की सीरीज बराबर कर ली थी.
जबकि इबादत, यासिर और महमूदुल ने पहले बांग्लादेश के लिए टेस्ट खेले हैं, नसुम ने केवल टी20 मैच खेले हैं. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के मुख्य चयनकर्ता मिन्हाजुल आबेदीन ने कहा, ‘इबादत एक टेस्ट गेंदबाज है लेकिन वह हाल ही में सफेद गेंद से प्रभावशाली रहा है. उन्होंने अपने नियंत्रण पर कड़ी मेहनत की है, इसलिए हमने उन पर विचार किया है. जॉय ने टेस्ट मैच (न्यूजीलैंड के खिलाफ) में जबरदस्त पारी खेली थी, इसलिए हम उनसे वनडे में भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे हैं.’
आबेदीन ने आईसीसी के हवाले से कहा, ‘हमें विश्वास है कि वह मध्य क्रम में फिट हो सकते हैं. वह भरोसेमंद हैं. वह लंबे समय तक खेल सकते हैं अगर वह आत्मविश्वास से खेलते हैं. नसुम ने टी20 और घरेलू क्रिकेट में निरंतरता दिखाई है. शांतो एक नियमित टेस्ट खिलाड़ी है जो हमें विश्वास देता है कि वह अच्छा प्रदर्शन करेंगे.’
मोहम्मद नईम, मोसादेक हुसैन, मोहम्मद मिथुन, नूरुल हसन, तैजुल इस्लाम, मोहम्मद सैफुद्दीन और रुबेल हुसैन इन खिलाड़ियों को आराम दिया गया है, जो जिम्बावे सीरीज के हिस्सा थे.
तीन मैचों की यह सीरीज आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप सुपर लीग का हिस्सा है और 23 से 28 फरवरी तक चटगांव में खेली जाएगी. बांग्लादेश इस समय तालिका में दूसरे स्थान पर है, जबकि अफगानिस्तान छठे स्थान पर है.
बांग्लोदश टीम: तमीम इकबाल (कप्तान), लिटन दास, नजमुल हुसैन शान्तो, मुशफिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, महमूद उल्लाह, अफिफ हुसैन, मेहदी हसन मिराज, मुस्तफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, इबादत हुसैन, नसुम अहमद, यासिर अली चाउर अली और महमूदुल हसन जॉय.