BAN vs PAK, 3rd T20I Live Score and Updates: भारत में TV पर नहीं आएगा मैच, यहां जानें लाइव स्‍कोर

BAN vs PAK, Live Score and Updates: भारत में TV पर नहीं आएगा मैच, यहां जानें लाइव स्‍कोर

Edited By : India.com Staff |Nov 22, 2021, 01:08 PM IST

Published On Nov 22, 2021, 01:08 PM IST

Last UpdatedNov 22, 2021, 01:08 PM IST

BAN vs PAK, 3rd T20I, Live Score and Updates: बांग्‍लादेश और पाकिस्‍तान के बीच टी20 सीरीज का आज तीसरा और अंतिम मैच खेला जा रहा है. पाकिस्‍तान की टीम मेजबानों का सामना ढाका के शेर-ए-बंगाल स्‍टेडियम में कर रही है. बाबर आजम की कप्‍तानी वाली मेहमान टीम पहले ही शुरुआती दो मैच जीतकर सीरीज अपने नाम कर चुकी है. आज अगर पाकिस्‍तान को जीत मिलती है तो वो बांग्‍लादेश को उन्‍हीं के घर में क्‍लीन स्‍वीप कर देंगे. वहीं, महमूदुल्‍लाह रियाद की कप्‍तानी वाली बांग्‍लादेश की टीम इस मैच को जीतकर सम्‍मान के साथ सीरीज का समापन करना चाहेंगे.

बांग्‍लादेश को इससे पहले टी20 वर्ल्‍ड कप के दौरान भी टीम के खराब प्रदर्शन का सामना करना पड़ा था. अपने घर पर ही यह टीम फिलहाल जीत के लय पर लौट नहीं पाई है. हालांकि इसी टीम ने विश्‍व कप से पहले अपने घर पर ही ऑस्‍ट्रेलिया और न्‍यूजीलैंड को सीमित ओवरों के क्रिकेट में मात दी थी.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

उधर, पाकिस्‍तान की बात की जाए तो वो पूरी लय में नजर आ रहे हैं. बाबर आजम की टीम ने यूएई में टी20 वर्ल्‍ड कप के सुपर-12 में अपने सभी पांच मैच जीते थे. हालांकि सेमीफाइनल में उन्‍हें ऑस्‍ट्रेलिया ने मात दी. इसके बाद उन्‍होंने फाइनल में न्‍यूजीलैंड को हराकर खिताब जीत लिया.

Editor's Pick