- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Cricket news ban vs sl 1st test ended in draw as chandiman and dickwella shines 5401751
BAN vs SL, 1st Test: बांग्लादेश श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट ड्रॉ, ढाका में होगा सीरीज का फैसला
पहली पारी में पिछड़ने वाली श्रीलंका ने दूसरी पारी में भी 110 रन तक 4 विकेट गंवा दिए थे. लेकिन अंत में निरोशान डिकवेला और दिनेश चांदीमल ने 99 रन की अविजित साझेदारी कर मैच को ड्रॉ की बढ़ा दिया.
Published On May 19, 2022, 06:27 PM IST
Last UpdatedMay 19, 2022, 06:27 PM IST
दो टेस्ट मैच की सीरीज खेलने बांग्लादेश दौरे पर गई श्रीलंका ने पहला टेस्ट मैच पहली पारी में पिछड़ने के बाबजूद ड्रॉ करा लिया है. दूसरी पारी में बांग्लादेश ने उसे 6 झटके जरूर दिए लेकिन टेस्ट मैच के आखिरी दिन उसके पास इतना समय नहीं था कि वह उसे ऑल आउट कर दूसरी पारी का स्कोर बना सके. श्रीलंका ने दूसरी पारी में 192 रन की बढ़त हासिल कर ली थी. उसके लिए अंतिम दिन दिनेश चांदीमल (नाबाद 39 रन) और निरोशन डिकवेला (नाबाद 61 रन) की पारियां अहम रहीं, जिन्होंने सुबह लगे झटकों से टीम को उबारने में मदद की. बीच के सत्र में श्रीलंका का दूसरी पारी में स्कोर छह विकेट पर 260 रन था.
मैच के 5वें दिन 73 ओवर फेंके के बाद दोनों कप्तानों ने इस मैच को ड्रॉ पर खत्म करने की सहमति बनाई. श्रीलंका ने पहली पारी में 397 रन बनाए थे, जिसके जवाब में बांग्लादेश ने 465 रन बनाकर 68 रन की बढ़त हासिल करने के साथ चौथे दिन के अंत तक श्रीलंका के 2 विकेट झटक लिए थे. सीरीज का दूसरा और अंतिम टेस्ट सोमवार से ढाका में शुरू होगा.
बांए हाथ के स्पिनर ताइजुल इस्लाम के दूसरी पारी में सुबह के सत्र में लगातार झटके गए दो विकेट से बांग्लादेश को असंभव जीत की उम्मीद जगी थी क्योंकि लंच तक श्रीलंका के चार विकेट गिर चुके थे. ताइजुल ने 82 रन देकर 4 विकेट झटके और एक रन आउट भी किया.
लेकिन बांग्लादेशी आक्रमण में तेज गेंदबाज शोरीफुल इस्लाम की कमी खली जो बुधवार को बल्लेबाजी के दौरान चोटिल हो गए थे. उन्होंने गेंदबाजी नहीं की और वह चार-पांच हफ्तों तक खेल से बाहर हो गए.
श्रीलंका ने सुबह दो विकेट पर 39 रन से खेलना शुरू किया. फिर कुशाल मेंडिस (43 गेंद में आठ चौके, एक छक्के से 48 रन) और एंजेलो मैथ्यूज (0) के विकेट गंवा दिए, जिससे लंच तक उसका स्कोर चार विकेट पर 128 रन था.
कप्तान दिमुथ करूणारत्ने (52 रन) आउट होने वाले पांचवें खिलाड़ी रहे जिन्हें ताइजुल आउट किया. धनंजय डि सिल्वा 33 रन बनाकर आउट हुए जो टीम का छठा विकेट था. इसके बाद चांदीमल और डिकवेला डटे रहे. डिकवेला ने इस दौरान 83 गेंद में अपना 20वां अर्धशतक भी पूरा किया.