×

Bangladesh vs New Zealand, 2nd T20I: बांग्लादेश ने दर्ज की 4 रन से रोमांचक जीत, सीरीज कब्जाने से महज 1 कदम दूर

Bangladesh vs New Zealand, 2nd T20I: टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 6 विकेट गंवाकर 141 रन बनाए, जिसके बाद...

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - September 4, 2021 11:03 AM IST

Bangladesh vs New Zealand, 2nd T20I: बांग्लादेश ने ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम (Shere Bangla National Stadium, Dhaka) में खेले गए दूसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड को 4 रन से मात दी. इसी के साथ मेजबान टीम ने 5 मुकाबलों की शृंखला में 2-0 से लीड बना ली है. बांग्लादेश ने सीरीज का पहला मैच 7 विकेट से अपने नाम किया था. अब बांग्लादेश शृंखला पर कब्जा जमाने से महज एक जीत दूर है.

मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 6 विकेट गंवाकर 141 रन बनाए. सलामी बल्लेबाज लिट्टन दास और मोहम्मद नईम ने पहले विकेट के लिए 59 रन जुटाए. दास 29 गेंदों में 33 रन बनाकर आउट हुए. इसकी अगली ही गेंद पर टीम को मुशफिकुर रहीम (0) का विकेट भी गंवाना पड़ा. हालांकि गेंदबाज रचिन रविंद्र हैट्रिक से चूक गए.

नईम ने 39 गेंदों का सामना करते हुए 3 चौकों की मदद से 39 रन की पारी खेली. उनके अलावा कप्तान महमुदुल्लाह ने नाबाद 37 रन बनाए, जिसकी मदद से बांग्लादेश ने सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया. विपक्षी टीम की ओर से रविंद्र ने सर्वाधिक 3 विकेट अपने नाम किए. उनके अलावा एजाज पटेल, बेनेट और McConchie को एक-एक विकेट हाथ लगा.

इसके जवाब में न्यूजीलैंड निर्धारित ओवरों में 5 विकेट खोकर 137 रन ही बना सका. सलामी बल्लेबाज टॉम ब्लंडल और रचिन रविंद्र 18 के स्कोर तक चलते बने. ब्लंडल ने 6, जबकि रविंद्र ने 16 रन की पारी खेली.

इसके बाद कप्तान टॉम लैथम मैदान पर आए और उन्होंने 49 गेंदों में नाबाद 65 रन बनाए, जिसमें 1 छक्का और 6 चौके शामिल थे. इनके अलावा विल यंग ने 22 रन टीम के खाते में जोड़े, लेकिन न्यूजीलैंड को जीत नहीं दिला सके.

TRENDING NOW

बांग्लादेश की तरफ से मेहदी हसन और शाकिब अल हसन ने 2-2 शिकार किए. उनके अलावा नसुम अहमद को 1 विकेट हाथ लगा. अब दोनों टीमों के बीच 5, 8 और 10 सितंब को शेष मैच खेले जाने हैं.