Shakib Al Hasan बने T20 World Cup में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज, अफरीदी की बराबरी की

Bangladesh vs Papua New Guinea, T20 World Cup 2021: शाकिब ने पापुआ न्‍यू गिनी के खिलाफ चार विकेट निकाले.

Edited By : India.com Staff |Oct 21, 2021, 10:25 PM IST

Published On Oct 21, 2021, 10:25 PM IST

Last UpdatedOct 21, 2021, 10:25 PM IST

Shakib Al Hasan equals Shahid Afridi Record of Most Wickets in T20 World Cup : टी20 विश्‍व कप 2021 के क्‍वालिफायर मैच में गुरुवार को बांग्‍लादेश की टीम ने पापुआ न्‍यू गिनी को हराकर सुपर-12 में अपनी जगह पक्‍की कर ली है. बांग्‍लादेश की जीत के हीरो शाकिब अल हसन रहे जिन्‍होंने बल्‍लेबाजी के दौरान 46 रनों का अहम योगदान दिया. साथ ही गेंदबाजी के दौरान शाकिब ने चार ओवरों में नौ रन देकर चार विकेट निकाले. इस शानदार प्रदर्शन के साथ ही शाकिब ने टी20 विश्‍व कप के इतिहास में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

शाकिब ने की अफरीदी की बराबरी

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

शाकिब अल हसन टी20 विश्‍व कप के इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. उन्‍होंने अबतक खेले 28 मैचों में 39 विकेट अपने नाम कर लिए हैं. इस दौरान उनकी इकनॉमी 6.38 की रही. शाकिब ने आज 39 विकेट लेने वाले शाहिद अफरीदी की बराबरी कर ली है. बांग्‍लादेश के सुपर-12 में प्रवेश करने के बाद आगे आने वाले दिनों में शाकिब अफरीदी के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ देंगे.

मौजूदा वक्‍त में सक्रिस क्रिकेटर हैं बहुत दूर

शाकिब और अफरीदी के अलावा मौजूदा वक्‍त में सक्रिस क्रिकेटर इस लिस्‍ट में काफी पीछे हैं. टी20 विश्‍व कप में ड्वेन ब्रावो 25 विकेट अपने नाम किए हैं. वो इस फेहरिस्‍त में नौवें स्‍थान पर हैं. अन्‍य टॉप विकेट लेने वाले गेंदबाज टी20 विश्‍व कप का हिस्‍सा नहीं हैं.

Editor's Pick