This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
BCCI Annual Contract List 2022: राहणे-पुजारा की ए श्रेणी से होगी छुट्टी !, ये बल्लेबाज होंगे प्रमोट
चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे 2021 में पूरा साल फॉर्म से जूझते रहे. भारतीय टीम को भी उनके इस प्रदर्शन का खामियाजा भुुगतना पड़ा.
Written by India.com Staff
Last Published on - January 21, 2022 8:23 PM IST

BCCI Annual Contract List 2022: बीसीसीआई जल्द ही अपनी वार्षिक अनुबंध की सूची जारी कर सकता है. माना जा रहा है कि इस बार टॉप ग्रेड में भारी फेरबदल हो सकते हैं. पूर्व टेस्ट उपकप्तान अजिंक्य रहाणे और टेस्ट टीम में सीनियर बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा का ए ग्रेड से पत्ता कटना तय माना जा रहा है. केएल राहुल का इस श्रेणी में प्रमोट होना तय है. राहुल अब भारत के टी20, वनडे में उपकप्तान हैं. विराट द्वारा कप्तानी छोड़ने के बाद अब वो टेस्ट क्रिकेट में भी नियमित तौर पर उपकप्तान बन सकते हैं. रिषभ पंत को भी ए श्रेणी में जगह दी जा सकती है.
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला में अजिंक्य रहाणे ने 136 और चेतेश्वर पुजारा ने 124 रन ही बनाए थे. दोनों पूरा साल रन बनाने के लिए जूझते रहे. श्रेयस अय्यर को रहाणे के विकल्प के रूप में देखा जा रहा है. हनुमा विहारी भी रेगुलर मौके मिलने का इंतजार कर रहे हैं.
किस सूची मे मिलती है कितनी राशि
नई ग्रेड लिस्ट को तैयार करने में मुख्य कोच राहुल द्रविड़, चयनकर्ताओं और बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारी अहम भूमिका निभाएंगे. बीसीसीआई की सालाना कांट्रेक्ट के लिए कुल चार श्रेणियां हैं – ए प्लस, ए, बी और सी, जिनकी वार्षिक रिटेनरशिप क्रमश: 7 करोड़ रुपये, 5 करोड़ रुपये, 3 करोड़ रुपये और 1 करोड़ रुपये है.
रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह ए-प्लस श्रेणी में आते हैं और उनके अपने स्थान पर बने रहने की संभावना है. कोहली, जिन्होंने हाल ही में अपनी टेस्ट कप्तानी छोड़ कर सभी को चौंका दिया था, उनको पिछले कुछ महीनों में बीसीसीआई के साथ अच्छे संबंध नहीं रहे हैं और अपने मानकों के अनुरूप प्रदर्शन भी नहीं किया है. इसलिए यह देखना दिलचस्प होगा कि बीसीसीआई स्टार खिलाड़ी को लेकर क्या फैसला करता है.
कप्तानी छोड़ने के बावजूद, विराट अभी भी तीन प्रारूपों में भारत के लिए शीर्ष बल्लेबाजों में से एक है और बीसीसीआई उनका भविष्य तय करते समय इस कारक पर भी विचार कर सकता है.
बोर्ड के लिए एक और बड़ी बात यह होगी कि भविष्य में कप्तानी के दो दावेदारों केएल राहुल और ऋषभ पंत को ग्रेड ए प्लस श्रेणी में प्रमोट किया जाए.
इस बीच, ईशांत शर्मा और हार्दिक पांड्या (जो वर्तमान में ग्रुप ए का हिस्सा हैं) को बी श्रेणी में डिमोट किया जा सकता है, क्योंकि दोनों ने पूरे सीजन में अपनी फॉर्म और फिटनेस के साथ संघर्ष किया है. दूसरी ओर, ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर एकमात्र ग्रुप बी में रहने वाले खिलाड़ी हैं, जिन्होंने पिछले सीजन में सभी प्रारूपों में अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया. उनको ग्रेड ए में पदोन्नत किया जा सकता है.
मौजूदा ग्रुप सी में मोहम्मद सिराज, शुभमन गिल और हनुमा विहारी को प्रमोट किया जा सकता है, जबकि वेंकटेश अय्यर, हर्षल पटेल, प्रसिद्ध कृष्णा जैसे खिलाड़ी अनुबंध सूची में पहली बार प्रवेश कर सकते हैं.
कुल मिलाकर, 2022 के लिए अंतिम अनुबंध सूची को अंतिम रूप देने से पहले, विभिन्न समूहों की संरचना के बारे में प्रशासकों के बीच काफी बातचीत हो सकती है.
वार्षिक अनुबंध सूची 2021
ग्रेड ए प्लस : विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह.
ग्रेड ए : रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, शिखर धवन, केएल राहुल, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा, ऋषभ पंत और हार्दिक पांड्या.
TRENDING NOW
ग्रेड बी : रिद्धिमान साहा, उमेश यादव, भुवनेश्वर कुमार, शार्दुल ठाकुर और मयंक ग्रवाल.
ग्रेड सी : कुलदीप यादव, नवदीप सैनी, दीपक चाहर, शुभमन गिल, हनुमा विहारी, अक्षर पटेल, श्रेयस अय्यर, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल और मोहम्मद सिराज.
