- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Cricket news bcci domestic cricket schedule indias domestic season to start on september 20 check full schedule 4900560
BCCI Domestic Cricket schedule: 20 सितंबर से घरेलू सत्र की शुरुआत, यहां जानिए पूरा शिड्यूल
BCCI Domestic Cricket schedule: नए घरेलू सीजन की शुरुआत महिला अंडर-19 वनडे और पुरुष अंडर-19 विनू मनकाड ट्रॉफी के साथ 20 सितंबर से होगी.
Published On Aug 20, 2021, 09:06 AM IST
Last UpdatedAug 20, 2021, 09:06 AM IST
BCCI Domestic Cricket schedule: भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने देश में घरेलू क्रिकेट के लिये नया कार्यक्रम जारी किया है, जिसमें अगले साल रणजी ट्रॉफी का आयोजन किया जाएगा. रणजी टूर्नामेंट का 2021-22 का सत्र पांच जनवरी से 20 मार्च तक खेला जाएगा. कोरोना के चलते पिछले सत्र में रणजी ट्रॉफी का आयोजन नहीं हुआ था. रणजी ट्रॉफी बीसीसीआई के घरेलू कैलेंडर के इस सत्र में खेली जाएगी, लेकिन सीनियर पुरुष क्रिकेट 27 अक्टूबर से सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के साथ शुरू होगा, जो इंडियन प्रीमियर लीग के बाद आयोजित होगा ताकि सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके.
क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने राज्य संघों को पत्र लिख कर कहा, “महामारी हम सभी के लिए काफी कठिन रही। हमें इसके कारण कुछ कड़े फैसले भी लेने पड़े। बीसीसीआई की तरफ से मैं हमारे सभी राज्य संघों, प्रशासकों, मैच अधिकारियों, कोचों और खिलाड़ियों को उनके संयम तथा हालात को समझने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं।”
विजय हजारे ट्रॉफी (राष्ट्रीय एक दिवसीय) एक से 29 दिसंबर तक खेली जाएगी, जबकि सीनियर महिला टीम अपना पहला टूर्नामेंट (राष्ट्रीय एक दिवसी) 20 अक्टूबर से 20 नवंबर तक खेलेगी.
सत्र महिला और पुरूषों की अंडर-19 एक दिवसीय (वीनू मांकड) के साथ 20 सितंबर से शुरू होगा और इसके बाद महिला और पुरूष दोनों के लिये क्रमश: 25 और 26 अक्टूबर को अंडर-19 चैलेंजर ट्रॉफी आयोजित होगा. अंडर-25 (राज्य ए) वनडे नौ नवंबर से 10 दिसंबर तक, जबकि सीके नायडू ट्राफी (पिछले साल की अंडर-23 से अब अंडर-25) छह जनवरी से शुरू होगी.
बता दें कि सीनियर पुरुष टूर्नामेंट (रणजी ट्राफी, विजय हजारे ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी) के लिये 38 टीमों को छह ग्रुप में विभाजित किया जायेगा. छह छह टीमों के पांच एलीट ग्रुप होंगे और आठ टीमों का एक प्लेट ग्रुप होगा. वहीं अंडर-25 स्तर के लिये छह छह टीमों के पांच एलीट ग्रुप होंगे जबकि सात टीमों का एक प्लेट ग्रुप होगा.
BCCI Domestic Cricket schedule:
महिला अंडर-19 (एकदिवसीय) : 20 सितंबर से 18 अक्टूबर.
वीनू मांकड़ ट्रॉफी : 20 सितंबर से 18 अक्टूबर.
पुरुष चैलेंजर ट्रॉफी (U-19 ) : 26 अक्टूबर से 9 नवंबर.
महिला चैलेंजर ट्रॉफी (U-19) : 25 अक्टूबर से 6 नवंबर.
सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी : 27 अक्टूबर से 22 नवंबर.
सीनियर महिला वनडे मैच : 20 अक्टूबर से 20 नवंबर.
मेंस स्टेट-ए वनडे : 9 नवंबर से 10 दिसंबर
विजय हजारे ट्रॉफी : 1 दिसंबर से 29 दिसंबर.
सीनियर महिला चैलेंजर ट्रॉफी : 26 नवंबर से 8 दिसंबर.
रणजी ट्रॉफी : 5 जनवबरी से 20 मार्च.
कूच बिहार ट्रॉफी (पुरुष U-19) : 21 नवबंर से 2 फरवरी.
सीके नायुडू (पुरुष 4 दिवसीय, U-25) : 6 जनवरी से 2 अप्रैल.
सीनियर महिला टी20 : 20 फरवरी से 23 मार्च.
विजय मर्चेंट ट्रॉफी (पुरुष U-16 ) : नवंबर से दिसंबर.