This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
BCCI ने लिया बड़ा फैसला, मैच अधिकारियों और सहयोगी स्टाफ की उम्र सीमा बढ़ाकर की 65 साल
BCCI AGM Meeting: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अपनी 90वीं वार्षिक आम बैठक में मैच अधिकारियों और सहयोगी स्टाफ की रिटायरमेंट की उम्र सीमा को 60 से बढ़ाकर 65 कर दिया है.
Written by India.com Staff
Last Published on - December 4, 2021 7:41 PM IST

बीसीसीआई ने अपनी 90वीं एजीएम के बाद कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं. इनमें से एक यह है कि अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) मैच अधिकारियों और सहयोगी सदस्यों की बड़ी राहत दी है. अब इनकी रिटायरमेंट की आयु सीमा में 5 साल की बढ़ोतरी की है.
एसजीएम मीटिंग के बाद एक बयान में बताया गया, ‘मैच अधिकारियों और सहयोगी सदस्यों की आयु सीमा 60 वर्ष से बढ़ाकर 65 वर्ष कर दी गई है. हालांकि यह उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा.’
बोर्ड के इस फैसले से अंपायर, मैच स्कोरर, मैच रेफरी जैसे अधिकारियों को फायदा होगा. बोर्ड के एक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘अब हमारे पास दिशानिर्देश हैं. अब उन्हें सेवानिवृति के लिए पांच साल अधिक समय मिलेगा.’
एजीएम में पूर्वोत्तर राज्यों, पुडुचेरी, बिहार और उत्तराखंड में क्रिकेट के विकास के लिए कई प्रस्ताव पारित किए गए हैं. अधिकारी ने कहा, ‘प्रत्येक राज्य संघ को 10 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं और हर जगह इनडोर सुविधा विकसित करने पर जोर दिया जाएगा.’
TRENDING NOW
अन्य फैसलों में बोर्ड ने बृजेश पटेल और एमकेजे मजूमदार को आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) संचालन परिषद में शामिल किया है. बयान में कहा गया, ‘भारत के बाएं हाथ के पूर्व स्पिनर प्रज्ञान ओझा पहले से आईपीएल संचालन समिति में भारतीय क्रिकेटर संघ के प्रतिनिधि के रूप में हैं.’ बीसीसीआई ने दौरा, कार्यक्रम एवं तकनीकी समिति, अंपायर समिति और डिफरेंटली एबल्ड (दिव्यांग) क्रिकेट समिति के गठन की भी घोषणा की.’
