This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Big Bash League: 4 साल बाद बिग बैश लीग में खेलेंगे Andre Russell, मेलबर्न स्टार्स ने किया साइन
4 साल के गैप के बाद यह स्टार ऑलराउंडर बिग बैश लीग (BBL) में वापसी को तैयार है. वह इस बार मेलबर्न स्टार्स के लिए खेलेंगे.
Written by India.com Staff
Last Published on - December 8, 2021 2:56 PM IST

Andre Russell To Play in Big Bash League: टी20 क्रिकेट के स्टार ऑलराउंडर और तूफानी बल्लेबाज आंद्रे रसेल (Andre Russell) एक बार फिर बिग बैश लीग (Big Bash League) में खेलने को तैयार हैं. साल 2017 के बाद यह पहला मौका है, जब वेस्टइंडीज का यह ऑलराउंडर इस लीग में खेलता दिखाई देगा. फिलहाल रसेल इस लीग के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंच गए हैं और सिडनी में 72 घंटे के लिए होम क्वारंटीन में हैं.
बिग बैश लीग (BBL) की ओर से मेलबर्न स्टार्स ने बुधवार को घोषणा की है कि वेस्टइंडीज के ऑल राउंडर खिलाड़ी आंद्रे रसेल लीग के मौजूदा सत्र के लिए टीम में शामिल होंगे. रसेल इस सीजन के पांच मैच खेलेंगे. कैस अहमद, जो क्लार्क , सैयद फरीदौन और हारिस रउफ के बाद इस सीजन में ‘स्टार्स’ के लिए पांचवें खिलाड़ी के रूप में हस्ताक्षर करेंगे.
मुख्य कोच डेविड हसी (David Hussey) ने कहा, ‘रसेल स्टार्स के लिए पहला मैच शुक्रवार को उनके पिछले बीबीएल क्लब सिडनी थंडर के खिलाफ खेलेंगे. हम चाहते हैं कि हमारा स्टार्स परिवार एमसीजी में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को एक्शन मोड में देखे.’
रसेल ने 2014 से 2017 तक तीन सीजन में बीबीएल में अपना अच्छा प्रदर्शन किया था. रसेल ने थंडर के लिए तीन सीजन में 19 मैच खेले, बीबीएल में उनका आखिरी मैच जनवरी 2017 में था. बीबीएल में उन्होंने 17 पारियों में 166.29 के स्ट्राइक रेट से 296 रन बनाए हैं, जिसमें 21 छक्के शामिल हैं. वहीं, गेंदबाजी से उन्होंने 7.97 की इकॉनमी रेट से 23 विकेट लिए हैं.
हाल ही में उन्होंने अपनी टीम डेक्कन ग्लैडिएटर्स को अबू धाबी में टी10 लीग खिताब पाने के लिए सिर्फ 32 गेंदों पर नाबाद 90 रन की पारी खेली, जिसमें उन्होंने ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का खिताब जीता. इस स्टार खिलाड़ी को हाल ही में आईपीएल के 2022 सीजन से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने रिटेन किया है.
