इंग्‍लैंंड को विश्‍व विजेता बनाने वाले कोच ने थामा श्रीलंका का हाथ, इस टीम के खिलाफ पहली परीक्षा

क्रिस सिल्‍वरवुड साल 2019 में विश्‍व कप जीतने वाली इंग्‍लैंड की टीम के गेंदबाजी कोच थे. श्रीलंका की टीम सभी फॉर्मेट की रैंकिंग में टॉप-5 से बाहर है.

Edited By : India.com Staff |Apr 09, 2022, 06:52 PM IST

Published On Apr 09, 2022, 06:52 PM IST

Last UpdatedApr 09, 2022, 06:52 PM IST

इंग्‍लैंड की टीम को साल 2019 में विश्‍व कप जिताने वाले कोच क्रिस सिल्‍वरवुड (Chris Silverwood) को अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट में एक नई जिम्‍मेदारी मिली है. श्रीलंका क्रिकेट (SLC) ने सिल्‍वरवुड को टीम का नया मुख्‍य कोच नियुक्‍त किया है. वो अगले दो साल तक श्रीलंका की टीम में मुख्‍य कोच की भूमिका निभाएंगे. सिल्‍वरवुड इससे पहले विश्‍व कप 2019 के वक्‍त इंग्लिश टीम के गेंदबाजी कोच थे. उस समय ट्रेवर बेलिस इंग्‍लैंड के मुख्‍य कोच थे. श्रीलंका क्रिकेट टीम का मुख्‍य कोच बनने के बाद सिल्‍वरवुड के समक्ष सबसे पहला असाइंगमेंट बांग्लादेश दौरा होगा. जहां श्रीलंकाई टीम टेस्‍ट सीरीज खेलेगी.

एससीएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एशले डी सिल्वा ने कहा, ‘‘ हम क्रिस को राष्ट्रीय टीम के नये मुख्य कोच के रूप में नियुक्त करके खुश हैं. वह एक बेहद अनुभवी कोच हैं.  भर्ती प्रक्रिया के दौरान उनके साथ हमारी चर्चा से यह स्पष्ट हुआ कि टीम को आगे ले जाने के लिए हमें जिस गुण की तलाश में हैं, वह उनके पास है.’’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

सिल्वरवुड (Chris Silverwood) ने कहा, ‘‘ मैं श्रीलंका की टीम से जुड़कर बहुत उत्साहित हूं.  मैं कोलंबो जाकर अपना काम शुरू करने का इंतजार कर रहा हूं. उनके पास खिलाड़ियों का एक प्रतिभाशाली और जोशीला समूह है और मैं वास्तव में बहुत जल्द खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ से मिलना चाहता हूं.’’

सिल्वरवुड (Chris Silverwood) को अक्टूबर 2019 में इंग्लैंड की पुरुष टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया था. उन्होंने पहले तत्कालीन मुख्य कोच ट्रेवर बेलिस के अधीन टीम के गेंदबाजी कोच के रूप में काम किया था. बेलिस और सिल्वरवुड के साथ  इंग्लैंड ने 2019 में आईसीसी पुरुष एकदिवसीय विश्व कप जीता था. सिल्वरवुड ने इंग्लैंड के लिए छह टेस्ट और सात एकदिवसीय मैच खेले है उन्होंने यॉर्कशर और मिडलसेक्स के लिए काउंटी क्रिकेट खेला है.

Editor's Pick