×

Glenn Maxwell की बिजली सी तेजी, सुपरमैन की तरह छलांग लगाकर किया Tilak Verma को रनआउट

मुंबई इंडियंस ने मैच में 62 रन पर ही अपने पांच विकेट गंवा दिए. ग्‍लेन मैक्‍सवेल आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए सीजन का अपना पहला मैच खेल रहे हैं.

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - April 9, 2022 9:09 PM IST

ऑस्‍ट्रेलिया के स्‍टार ऑलरांउडर ग्‍लेन मैक्‍सवेल ने आज मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले के साथ आईपीएल 2022 में अपने अभियान की शुरुआत की. मैक्‍सवेल ने सीजन के पहले ही मैंच में अपनी शानदार फील्डिंग की छाप छोड़ दी. सुपरमैन के स्‍टाइल में उन्‍होंने शानदार हवाई छलांग लगाकर गेंद को लपका और मुंबई के युवा बल्‍लेबाज तिलक वर्मा को रनआउट कर दिया. वर्मा ने भी उम्‍मीद नहीं की होगी कि मैक्‍सवेल इस तरह बिजली सी तेजी दिखाते हुए उनकी पारी को समाप्‍त कर देंगे. इस शानदार रनआउट के बाद कंगारू ऑलराउंडर इस वक्‍त सोशल मीडिया पर फैन्‍स के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं.