Justin Langer के समर्थन में आए पूर्व खिलाड़ी, बोले- अगर बर्खास्त किया तो 'मूर्ख' दिखेगा क्रिकेट

पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज इयान हीली ने कहा कि Justin Langer ने टीम के साथ बेहतरीन काम किया है और उन्हें मुख्य कोच के पद पर बरकरार रखना चाहिए.

Edited By : India.com Staff |Feb 03, 2022, 04:46 PM IST

Published On Feb 03, 2022, 04:46 PM IST

Last UpdatedFeb 03, 2022, 04:46 PM IST

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया में इन दिनों सबसे बड़ा सवाल यही है कि मौजूदा कोच जस्टिन लैंगर (Justin Langer) को ऑस्ट्रेलियाई टीम में दूसरा कार्यकाल मिलेगा या नहीं. कई क्रिकेट एक्सपर्ट्स की राय इस पर बंटी हुई है. लेकिन पूर्व दिग्गज विकेटकीपर इयान हीली का मानना है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) को मुख्य कोच के अनुबंध में विस्तार करना चाहिए. अगर लैंगर से सफल कार्यकाल के बावजूद भी उसे आगे नहीं बढ़ाया जाता है तो इससे खेल ‘मूर्ख’ नजर आएगा.

लैंगर का अनुबंध जून में खत्म हो रहा है. उनकी अगुआई में पिछले साल ऑस्ट्रेलिया ने पहली बार T20 वर्ल्ड कप खिताब जीता और हाल में एशेज में भी दबदबा बनाते हुए 4-0 से जीत दर्ज की. वह भविष्य में अपनी भूमिका को लेकर सीए से बात कर रहे हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

हीली ने ‘सेन रेडियो’ से कहा, ‘कोच किसी भी बड़े खिलाड़ी जितना महत्वपूर्ण नहीं होता….आप किसी सीनियर खिलाड़ी की तुलना में कोच को कहीं आसानी से बदल सकते हो.’

उन्होंने कहा, ‘हालांकि अगर वे जस्टिन लैंगर को बर्खास्त करते हैं तो खेल मूर्ख की तरह नजर आएगा लेकिन मुझे नहीं लगता कि वे उसे बर्खास्त करेंगे.’

ऑस्ट्रेलिया की ओर से 1988 से 1999 के बीच 119 टेस्ट खेलने वाले 57 साल के इस पूर्व विकेटकीपर का मानना है कि दोनों पक्षों के बीच चर्चा लैंगर के नए अनुबंध के वर्षों की संख्या को लेकर हुई होगी.

हीली ने कहा, ‘वे उसे दो साल का अनुबंध देकर अपने साथ जोड़े रखना चाहते होंगे और वह अधिक समय का अनुबंध चाहता है, उसने संभवत: उन्हें बता दिया है कि वह क्या चाहता है.’

उन्होंने कहा, ‘वह अपना पक्ष रख रहा होगा, जैसे कि वह चार साल का अनुबंध चाहता है और वे (CA) कह रहा होगा आपको चार साल नहीं मिल सकते, हम आपको दो साल दे सकते हैं और हम इसे तीन तक बढ़ा सकते हैं, क्या आप इसे स्वीकार करते हो?’ हीली ने कहा, ‘इन चीजों को लेकर गतिरोध हो सकता है लेकिन देखते हैं कि कारण क्या हैं.’

कोच के रूप में अच्छे रिकॉर्ड के बावजूद पिछले कुछ समय से लगातार लिखा जा रहा है कि उग्र स्वभाव के कारण टीम के साथ उनके रिश्ते सर्वश्रेष्ठ नहीं हैं. माना जा रहा है कि इस 51 वर्षीय पूर्व खिलाड़ी का भविष्य तय करने में खिलाड़ियों की भूमिका अहम होगी.

Editor's Pick