• Home
  • News
  • Cricket news csk vs kkr ipl 2021 final why cheteshwar pujara is trending after csk winning 4th ipl title 5056166

चेन्‍नई की जीत पर Cheteshwar Pujara क्‍यों होने लगे ट्रेंड ? बेहद मजेदार है वजह, फैन्‍स ने Virat को भी लपेटा

IPL 2021 Final CSK vs KKR: कोलकाता को 27 रन से हराकर चेन्‍नई ने चौथा आईपीएल खिताब अपने नाम किया.

Edited By : India.com Staff |Oct 16, 2021, 12:14 AM IST

Published On Oct 16, 2021, 12:14 AM IST

Last UpdatedOct 16, 2021, 12:14 AM IST

Why Cheteshwar Pujara is Trending After CSK Winning 4th IPL Title ? : आईपीएल 2021 के फाइनल में चेन्‍नई सुपर किंग्‍स ने इयोन मोर्गन की कप्‍तानी वाली कोलकाता नाइटराइडर्स को हराकर अपना चौथा आईपीएल खिताब जीता. ये जीत चेन्‍नई सुपर किंग्‍स और महेंद्र सिंह धोनी दोनों के लिए ही बेहद अहम थी क्‍योंकि आईपीएल इतिहास में पहली बार चेन्‍नई पिछले सीजन के दौरान प्‍लेऑफ में अपनी जगह नहीं बना पाई थी. इस वक्‍त सवाल ये भी बड़ा दिलचस्‍प है कि चेन्‍नई की जीत के बाद एकाएक सोशल मीडिया पर चेतेश्‍वर पुजारा क्‍यों ट्रेंड कर रहे हैं. आइये हम आपको इसके पीछे की पूरी कहनी बताते हैं. फैन्‍स बेहद हास्‍यास्‍पद अंदाज में इस वक्‍त पुजारा को ट्रोल कर रहे हैं.

दरअसल, चेतेश्‍वर पुजारा को इस आईपीएल सीजन से पहले चेन्‍नई सुपर किंग्‍स ने चेतुश्‍वर पुजारा को बेस प्राइज पर अपने पाले में कर लिया था. भले ही पूरे सीजन में पुजारा एक भी मैच में मैदान में बल्‍लेबाजी करते हुए नजर नहीं आए हो लेकिन इसके बावजूद एक जीती हुई टीम का हिस्‍सा हैं. फैन्‍स मजे ले रहे हैं कि पुजारा के नाम एक आईपीएल खिताब है जबकि विराट कोहली इतने साल से आईपीएल में लगातार शानदार प्रदर्शन करने के बावजूद एक भी आईपीएल नहीं जीत पाए हैं. ट्विटर पर इस वक्‍त पुजारा को लेकर तरह-तरह के मीम बन रहे हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

Editor's Pick