• Home
  • News
  • Cricket news csk vs mi dream11 prediction ipl 2022 chennai super kings vs mumbai indians playing 11 updates in hindi 5386743

CSK vs MI Dream 11 Prediction, IPL 2022: प्लेऑफ नहीं लेकिन सम्मान की लड़ाई में उतरेंगे चेन्नई और मुंबई, ऐसी बनाएं ड्रीम 11

आईपीएल की दो सबसे सफल टीमें इस बार इस लीग में औंधे मुंह गिर गईं. अब दोनों के पास प्लेऑफ में पहुंचने का चांस नहीं है लेकिन फिर भी गुरुवार को दोनों जब मैदान पर एक दूसरे के खिलाफ उतरेंगी तो भी लड़ाई अपने चरम पर होगी.

Edited By : India.com Staff |May 11, 2022, 04:35 PM IST

Published On May 11, 2022, 04:35 PM IST

Last UpdatedMay 11, 2022, 04:35 PM IST

IPL 2022- CSK vs MI Dream11 Team: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और उसकी कड़ी प्रतिद्वंद्वी मुंबई इंडियन्स (MI) दोनों के लिए यह सीजन किसी बुरे सपने की तरह बीता और दोनों ही टीमें इसे शायद कभी याद नहीं करना चाहेंगी. दोनों टीमें शुरुआत से ही फीकी नजर आईं और अब जब लीग स्टेज अपने अंतिम पड़ाव पर है, तो भी दोनों टीमें अंकतालिका में सबसे निचले दो पायदान पर हैं. लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि अब सीजन के बाकी बचे अपने मैच में जब वह मैदान पर उतरेंगी तो उनमें जीतने का जुनून कम होगा.

दोनों टीमों के पास अभी भी अपना सम्मान बचाने और दूसरी टीमों का खेल बिगाड़ने का मौका है. ऐसे में वह इसे हाथ से जाने नहीं देंगे. इसके अलावा दोनों टीमों की आपसी प्रतिद्वंद्विता भी हमेशा से अपने चरम पर रही है. दोनों टीमें इस सीजन जब दूसरी बार आमने-सामने होंगी तो दोनों में टक्कर फिर बराबरी की होगी. इसके अलावा यह मैच मुंबई इंडियन्स के होम ग्राउंड वानखेड़े मैदान पर होगा, यानी यहां बल्लेबाज खूब रन कूटते दिखाई देंगे. ऐसे में अगर आप इस मैच के लिए अपनी ड्रीम 11 टीम को सॉलिड बनाना चाहते हैं तो यहां से मदद ले सकते हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

CSK vs MI IPL 2022 Probable XIs:

Chennai Super Kings Probable XIs: रुतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, रॉबिन उथप्पा, अंबाती रायुडू, मोइन अली, एमएस धोनी (C & WK), शिवम दुबे, ड्वेन ब्रावो, महेश थीक्षाना, सिमरजीत सिंह, मुकेश चौधरी.

Mumbai Indians Probable XIs: ईशान किशन (WK), रोहित शर्मा (C), तिलक वर्मा, टिम डेविड, कीरोन पोलार्ड, रमनदीप सिंह, डेनियल सैम्स, मुरुगन अश्विन, कुमार कार्तिकेय, जसप्रीत बुमराह, रिले मेरेडिथ.

Suggested Playing XI for RR vs DC Dream11 Team:

कप्तान: डेवन कॉनवे

उपकप्तान: मोईन अली

विकेटकीपर: ईशान किशन

बल्लेबाज: रुतुराज गायकवाड़, डेवन कॉनवे (C), तिलक वर्मा, रोहित शर्मा

ऑलराउंडर: मोईन अली (VC), डेनियल सैम्स

गेंदबाज: जसप्रीत बुमराह, ड्वेन ब्रावो, मुकेश चौधरी, महीश तीक्ष्णा.

Mumbai Indians Full Squad:

ईशान किशन (WK), रोहित शर्मा (C), तिलक वर्मा, टिम डेविड, कीरोन पोलार्ड, रमनदीप सिंह, डेनियल सैम्स, मुरुगन अश्विन, कुमार कार्तिकेय, जसप्रीत बुमराह, रिले मेरेडिथ, जयदेव उनादकट, फैबियन एलन, बासिल थंपी, अनमोलप्रीत सिंह, संजय यादव, मयंक मारकंडे, आर्यन जुयाल, अर्जुन तेंदुलकर, ऋतिक शौकीन, राहुल बुद्धि, ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस.

Chennai Super Kings Full Squad:

रॉबिन उथप्पा, रुतुराज गायकवाड़, मोईन अली, अंबाती रायुडू, रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे, एमएस धोनी (C & WK), ड्वेन ब्रावो, क्रिस जॉर्डन, महेश थीक्षाना, मुकेश चौधरी, डेवोन कॉनवे, तुषार देशपांडे, एडम मिल्ने, मिशेल सेंटनर, हरि निशांत, एन जगदीशन, सुभ्रांशु सेनापति, प्रशांत सोलंकी, केएम आसिफ, सिमरजीत सिंह, राजवर्धन हैंगरगेकर, भगत वर्मा, ड्वाइन प्रिटोरियस.

Editor's Pick