- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Cricket news danish kaneria seeks help does pcb or pakistan have any answer why i have been treated like a minority 5144225
जय श्री राम... क्या पाकिस्तान और पीसीबी एक हिंदू की मदद करेगा? पूर्व क्रिकेटर ने लगाई गुहार
दानिश कनेरिया स्पॉट फिक्सिंग में दोषी पाए गए थे, जिसके बाद उन पर बैन लगा. दानिश कनेरिया काफी वक्त से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से मदद की गुहार लगा रहे हैं.
Published On Dec 18, 2021, 10:31 AM IST
Last UpdatedDec 18, 2021, 10:31 AM IST
पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर दानिश कनेरिया (Danish Kaneria) ने एक बार फिर बोर्ड से गुहार लगाई है. कुछ वक्त पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) में बड़े बदलाव हुए हैं. रमीज राजा (Rameez Raja) को बोर्ड प्रमुख बनाया गया है, जिसके बाद कई बड़े फैसले लिए गए. अब दानिश कनेरिया को भी इस पूर्व क्रिकेट से उम्मीद हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर पाकिस्तान और पीसीबी से मदद की गुहार लगाई है.
दानिश कनेरिया ने लिखा, “जय श्री राम… क्या पीसीबी या पाकिस्तान के पास कोई जवाब है कि मेरे साथ अल्पसंख्यक जैसा व्यवहार क्यों किया गया. वह सभी जो जेल गए, जिन्होंने भ्रष्टाचार किया, उन्हें पाकिस्तान और पीसीबी का भरपूर समर्थन मिला और वो वर्ल्ड क्रिकेट में शीर्ष पर नहीं हैं… लेकिन मेरे लिए कोई आवाज नहीं उठी… क्यों, क्यों, क्यों.. क्या पाकिस्तान और पीसीबी एक हिंदू की मदद करेगा और मुझ पर लगे प्रतिबंध को हटाएगा.”
दानिश कनेरिया के प्रदर्शन पर नजर डालें, तो उन्होंने 61 टेस्ट मैचों में 261 शिकार किए हैं. कनेरिया ने 15 बार पारी में 5 या उससे अधिक शिकार किए हैं. पारी में उनका बेस्ट 7/77 रहा. 18 वनडे मैचों में दानिश कनेरिया ने 15 शिकार किए.
दानिश कनेरिया को साल 2012 में काउंटी क्रिकेट के दौरान स्पॉट फिक्सिंग का दोषी पाया गया. पहले दानिश कनेरिया इसे नकारते रहे, लेकिन आखिरकार साल 2018 में स्पॉट फिक्सिंग की बात कबूल की थी. अब दानिश कनेरिया आजीविका कमाने के लिए क्रिकेट गतिविधियां शुरू करना चाहते हैं.