This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Shane Warne के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे David Warner, नहीं खेलेंगे IPL के शुरुआती मैच
डेविड वॉर्नर IPL में शामिल होने से पहले महान गेंदबाज शेन वॉर्न की अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए पाकिस्तान से मेलबर्न जाएंगे.
Written by India.com Staff
Last Published on - March 11, 2022 2:50 PM IST

दिल्ली कैपिटल्स (DC) के ओपनिंग बल्लेबाज डेविड वॉर्नर (David Warner) आईपीएल के शुरुआती 5 से 6 मैचों में नहीं खेल पाएंगे. वॉर्नर ने तय किया है कि वह अपने हीरो शेन वॉर्न (Shane Warne) के अंतिम संस्कार में शामिल होने ऑस्ट्रेलिया जाएंगे. 52 वर्षीय शेन वॉर्न का पिछले सप्ताह शुक्रवार को थाईलैंड में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था. इस महान लेग स्पिनर का 30 मार्च को मेलबर्न में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा, जिसमें लाखों की संख्या में उनके चाहने वाले उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए पहुंचेंगे.
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, डेविड वॉर्नर (David Warner) ने साफ किया है. आईपीएल हो या न हो, मैं शत प्रतिशत वह रहूंगा. वॉर्नर इन दिनों ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ पाकिस्तान दौरे पर हैं. वह यहां तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का हिस्सा हैं. उन्होंने कहा कि वह लाहौर में तीसरा टेस्ट खेलने के बाद 25 मार्च को सीधे मेलबर्न रवाना होंगे और अपने आदर्श शेन वॉर्न की अंतिम यात्रा में भाग लेंगे.
35 वर्षीय डेविड वॉर्नर ने कहा, ‘जब मैं छोटा था, मेरी दीवार पर उनका पोस्टर लगा था. मैं शेन की तरह बनना चाहता था. यह सभी के लिए बहुत भावुक पल होने वाला है. वहां बहुत सारे लोग होंगे, जो उन्हें श्रद्धांजलि देने आएंगे.’
बता दें आईपीएल की शुरुआत इस बार 26 मार्च से होनी है, जबकि शेन वॉर्न का अंतिम संस्कार 30 मार्च को तय है. हालांकि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के निर्देशों के तहत 5 अप्रैल तक आईपीएल में भाग नहीं ले सकते हैं. क्योंकि तब तक ऑस्ट्रेलिया को पाकिस्तान में सीमित ओवरों की सीरीज खेलनी है.
ऐसे में वॉर्नर 6 अप्रैल को मुंबई आएंगे और फिर बीसीसीआई के कोविड- 19 पोटोकॉल के मुताबिक अगले 5 दिन उन्हें क्वॉरंटीन में बिताने होंगे क्योंकि वह सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा लेकर लौटेंगे. इसके बाद वह कोविड-19 की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद अपनी टीम के बायो सिक्योर बबल में शामिल हो पाएंगे.
