पृथ्वी शॉ पर लगा जुर्माना, LSG के खिलाफ मैच में गलत व्यवहार करने से जुड़ा है मामला
पृथ्वी शॉ ने अपनी गलती मान ली है. यही वजह है कि बीसीसीआई ने दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज पर 25 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया है.
Published On May 01, 2022, 10:46 PM IST
Last UpdatedMay 01, 2022, 10:46 PM IST
Prithvi Shaw Fined दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ पर बीसीसीआई की तरफ से कार्रवाई की गई है. आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन करने के मामले में पृथ्वी पर 25 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया गया है. आज लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच के दौरान पृथ्वी के उग्र व्यवहार के चलते यह कार्रवाई की गई. बीसीसीआई की तरफ से जारी की गई प्रेस रिलीज में पूरे घटनाक्रम को लेकर तो पूरी जानकारी नहीं दी गई है लेकिन यह बताया गया कि पृथ्वी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है.
बताया गया, ‘‘ पृथ्वी शॉ ने आईपीएल आचार संहिता की धारा 2.2 के तहत ‘स्तर एक’ का अपराध और इससे जुड़ा जुर्माना स्वीकार कर लिया. आचार संहिता के ‘स्तर एक’ के उल्लंघन में मैच रेफरी का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी है.’’
‘स्तर एक’ का अपराध अंपायरों या विरोधी टीम के प्रति आक्रामक इशारों से संबंधित है. लखनऊ ने इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स को छह रनों से हराकर आईपीएल प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने की दिशा में कदम बढ़ाया.
आज के मैच में पृथ्वी शॉ पूरी तरह फ्लॉप रहे. उन्होंने 196 रन के लक्ष्य का पीछा करने के दौरान महज पांच रन बनाए. दिल्ली ने दूसरे ओवर में ही पृथ्वी का विकेट गंवा दिया था.