• Home
  • News
  • Cricket news dinesh karthik sharpening his t20 finishing touch to make comeback in team india 5227495

अपने फिनिशिंग टच को निखार रहे हैं Dinesh Karthik, गुरु Abhishek Nayar की ले रहे हैं मदद

दिनेश कार्तिक ने कहा कि भारतीय टीम में चयन का पैमाना उम्र नहीं हैं फॉर्म और फिटनेस है. इसके अलावा भारत मिडल ऑर्डर में लगातार नए खिलाड़ियों को मौका दे रहा है. ऐसे में कार्तिक को भी मौका दिख रहा है.

Edited By : India.com Staff |Feb 07, 2022, 04:07 PM IST

Published On Feb 07, 2022, 04:07 PM IST

Last UpdatedFeb 07, 2022, 04:07 PM IST

निदाहास ट्रॉफी में के फाइनल में अंतिम गेंद पर छक्का मारकर भारत को जीत दिलाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) एक बार फिर अपने उसी फिनिशिंग टच को निखारने में जुट गए हैं. 2019 वर्ल्ड कप के बाद से भारतीय टीम ने इस खिलाड़ी को दोबारा जर्सी पहनने का मौका नहीं दिया है. लेकिन कार्तिक का इरादा एक बार फिर वापसी करने का है. इसलिए वह अपने मित्र और गुरू (Abhishek Nayar) का मार्गदर्शन पाने के लिए मुंबई पहुंच गए हैं और यहां जमकर पसीना बहा रहे हैं. कार्तिक आईपीएल के 15वें सीजन के लिए एक बार फिर खुद को निखारना चाहते हैं और वह आईपीएल के रास्ते टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) के लिए भारतीय टीम में वापसी की राह भी टटोल रहे हैं.

36 साल के कार्तिक (Dinesh Karthik) तीन-चार साल और खेलना चाहते हैं और खेल के सबसे छोटे प्रारूप के लिए राष्ट्रीय टीम में वापसी को लेकर प्रतिबद्ध हैं. कार्तिक भारत के लिए खेलने को लेकर पहले की तरह प्रतिबद्ध हैं और साथ ही चाहते हैं कि उनके छह महीने के जुड़वां बेटे अगले कुछ वर्षों में उन्हें शीर्ष स्तर पर खेलता हुआ देखें.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

कार्तिक ने पीटीआई से कहा, ‘टी20 मेरे लिए शुरुआत की तरह होगा. बेशक आईपीएल जैसे टूर्नामेंट में आपको दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के खिलाफ खेलने का मौका मिलता है और आपको अपना कौशल दिखाने का मौका मिलता है. मध्यक्रम के बल्लेबाज के रूप में मैं छाप छोड़ने का प्रयास कर सकता हूं.’

वर्ल्ड कप के बाद सीमित ओवरों के प्रारूप की टीम से बाहर होने से पहले कार्तिक ने टी20 में फिनिशर की भूमिका में ठीक-ठाक प्रदर्शन किया था. भारत ने सीमित ओवरों के प्रारूप में मध्यक्रम में खिलाड़ियों को आजमाना जारी रखा है और ऐसे में कार्तिक को अपने लिए मौका नजर आ रहा है.

शिखर धवन (36) के अलावा पाकिस्तान के शोएब मलिक (40) और हाल में संन्यास लेने वाले मोहम्मद हफीज (41) का उदाहरण देते हुए कार्तिक ने कहा कि टीम में चयन की पात्रता अब उम्र नहीं है. यह अब फॉर्म, फिटनेस और अनुभव पर निर्भर करता है.

उन्होंने कहा, ‘निश्चित तौर पर आयु ऐसी चीज नहीं है, जिसे भारतीय टीम में वापसी के दौरान देखा जाता है. शिखर धवन दक्षिण अफ्रीका में एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय सीरीज में सबसे सफल बल्लेबाज रहे और हमारी उम्र समान है.’

कार्तिक का मानना है कि छोटे प्रारूप में उम्र के साथ खिलाड़ी बेहतर होता है. उन्होंने कहा, ‘लोग अपने शरीर को समझते हैं, वे कितना क्रिकेट खेल सकते हैं. शोएब मलिक और हफीज बड़े उदाहरण हैं. वे टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की ओर से योगदान दे पाए थे.’

(इनपुट: भाषा)

Editor's Pick