• Home
  • News
  • Cricket news durham county club to talk with james franklin on yuzvendra chahal allegation 5331858

डरहम ने शुरू की युजवेंद्र चहल के आरोपों की जांच, काउंटी क्‍लब के मुख्‍य कोच हैं जेम्‍स फ्रैंकलिन

युजवेंद्र चहल का कहना है कि साल 2013 में आईपीएल के दौरान जेम्‍स फ्रैंकलिन ने नशे की हालत में उनके हाथ-पांव बांध कर कमरे में बंद कर दिया था.

Edited By : India.com Staff |Apr 11, 2022, 03:10 PM IST

Published On Apr 11, 2022, 03:10 PM IST

Last UpdatedApr 11, 2022, 03:10 PM IST

युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) द्वारा न्‍यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज जेम्‍स फ्रैंकलिन (James Franklin) पर लगाए गए शारीरिक प्रताड़ना के आरोपों पर इंग्लिश काउंटी टीम डरहम भी हरकत में आ गई है. फ्रैंकलिन इस वक्‍त डरहम की टीम के मुख्‍य कोच हैं. फ्रेंचाइजी का कहना है कि वो निजी तौर पर फ्रैंकलिन से इस मुद्दे पर बात करेंगे. टूर्नामेंट की शुरुआत में आरसीबी के पॉडकास्‍ट के दौरान युजवेंद्र चहल ने फ्रैंकलिन की हरकत के बारे में बताया था. आरोप है कि मुंबई इंडियंस के चैपियंस लीग जीतने के बाद टीम में उनके साथी फ्रैंकलिन और ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर एंड्रयू साइमंड्स ने जश्न मनाते हुए उन्‍हें मांध दिया था.

ईएसपीएनक्रिकइन्फो के अनुसार डरहम ने बयान में कहा, ‘‘हम 2011 की एक घटना से जुड़ी हाल की रिपोर्टों से अवगत हैं जिसमें हमारे कोचिंग स्टाफ के एक सदस्य का नाम आया है. हमारे कर्मचारी से जुड़े किसी भी मसले पर क्लब तथ्यों का पता करने के लिये संबंधित पक्षों से निजी तौर पर बात करेगा.’’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

चहल ने यह भी आरोप लगाया था कि इन दोनों ने उनका मुंह टेप से बंद कर दिया था और उन्हें रात भर के लिये कमरे में अकेला छोड़ दिया था. फ्रैंकलिन 2011 से 2013 तक मुंबई इंडियन्स का हिस्सा रहे थे. उन्हें 2019 के शुरू में डरहम का कोच नियुक्त किया गया था.

चहल ने कहा था, ‘‘यह 2011 की घटना है जब मुंबई इंडियन्स ने चैंपियन्स लीग जीती थी. हम चेन्नई में थे. उसने (साइमंड्स) बहुत अधिक ‘फलों का जूस’ पी लिया था. मुझे नहीं पता कि वे क्या सोच रहे थे लेकिन उसने और जेम्स फ्रैंकलिन ने मिलकर मेरे हाथ पांव बांध दिये थे और कहा कि अब तुम खोलकर दिखाओ. वे नशे में इतने अधिक धुत थे कि उन्होंने मेरे मुंह पर टेप चिपका दी और पार्टी के दौरान पूरी तरह से मेरे बारे में भूल गये.’’

चहल ने कहा, ‘‘वे वहां से चले गये. सुबह कोई कमरा साफ करने के लिये आया और उसने मुझे देखा. उसने कुछ अन्य को बुलाया और मुझे मुक्‍त कराया.’’

चहल के अनुसार दोनों खिलाड़ियों ने कभी इसके लिये उनसे माफी नहीं मांगी. फ्रैंकलिन और साइमंड्स के खिलाफ आरोप तब सामने आये जब इस लेग स्पिनर ने एक अन्य घटना का खुलासा करते हुए कहा कि 2013 में बेंगलुरू में आईपीएल मैच के बाद पार्टी में नशे में धुत एक खिलाड़ी ने उन्हें होटल के 15वें मंजिल से नीचे लटका दिया था.

Editor's Pick