• Home
  • News
  • Cricket news eng vs aus head to head england vs australia t20 world cup 2021 5076882

ENG vs AUS Head to Head England vs Australia: टी20 में 19 बार हुआ इंग्‍लैंड-ऑस्‍ट्रेलिया का आमना-सामना, जानें किसका पलड़ा है भारी ?

ENG vs AUS Head to Head England vs Australia: टी20 वर्ल्‍ड कप में ऑस्‍ट्रेलिया और इंग्‍लैंड की टीमें दो बार आमने-सामने आई हैं।

Edited By : India.com Staff |Oct 30, 2021, 03:54 PM IST

Published On Oct 30, 2021, 03:54 PM IST

Last UpdatedOct 30, 2021, 03:54 PM IST

ENG vs AUS Head to Head England vs Australia: आज शाम साढ़े सात बजे से ऑस्‍ट्रेलिया और इंग्‍लैंड की टीमें टी20 विश्‍व कप 2021 के सुपर-12 मुकाबले में आमने-सामने होंगी. एक तरफ एरोन फिंंच की सेना है तो उनका सामना करने के लिए एरोन फिंच की टीम भी पूरी तरह  से तैयार है. दोनों टीमों ने इस विश्‍व कप के अपने शुरुआती मैचों में जीत दर्ज की है लेकिन बेहतर नेट रनरेट के आधार पर प्‍वाइंट्स टेबल में इंग्‍लैंड आगे है.

एरोन फिंच का टीम का रिकॉर्ड टी20 क्रिकेट में एक साल में ज्‍यादा अच्‍छा नहीं रहा है. बीते महीने ही बांग्‍लादेश की टीम ने ऑस्‍ट्रेलिया को अपने घर पर सीमित ओवरों की सीरीज में मात दी थी. इंग्‍लैंड की टीम भले ही इन दिनों शानदार फॉर्म में हो लेकिन कप्‍तान इयोन मोर्गन की खराब फॉर्म चर्चा का विषय रहा है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

टी20 क्रिकेट में इंग्‍लैंड-ऑस्‍ट्रेलिया का आमना सामना (ENG vs AUS Head to Head)

ऑस्‍ट्रेलिया और इंग्‍लैंड के बीच टी20 इतिहास पर नजर डालें तो दोनों ही टीमें खेल के सबसे छोटे प्रारूप में कुल 19 बार आमने-सामने आई हैं. 10 मैचों में ऑस्‍ट्रेलिया और आठ मैचों में इंग्‍लैंड को जीत मिली इस दौरान एक मैच का नतीजा तक नहीं निकल सका.

टी20 विश्‍व कप में इंग्‍लैंड-ऑस्‍ट्रेलिया का आमना-सामना (ENG vs AUS Head to Head in T20 World Cup 2021)

टी20 विश्‍व कप में ऑस्‍ट्रेलिया और इंग्‍लैंड की भिड़ंत पर नजर डालें तो ये दोनों टीमें कुल दो बार खेल के सबसे छोटे प्रारूप के विश्‍व कप में आमने-सामने आई हैं. इस दौरान दोनों ही टीमों को एक-एक बार जीत मिली है. आज जीत दर्ज करने वाली टीम बढ़त बना लेगी.

Editor's Pick