This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
ENG vs NZ Dream11 Team Prediction: आज के मैच में इस बल्लेबाज को बनाएं कप्तान, शानदार फॉर्म से कर देगा मालामाल !
Fantasy League, Dream11 Guru Tips and Predictions, England vs New Zealand, ENG vs NZ Dream11 Team Prediction
Written by India.com Staff
Last Published on - November 10, 2021 10:37 AM IST

ENG vs NZ Dream11 Team Prediction England vs New Zealand: टी20 वर्ल्ड कप 2021 में आज इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच पहला सेमीफाइनल खेला जाना है. आज जीतने वाली टीम को सीधे खिताबी मैच में जगह मिलेगी जो 14 नवंबर को खेला जाएगा. दोनों ही टीमों ने पांच में से चार मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया किया है. यह मैच अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला जाएगा. इंग्लैंड की टीम शुरुआती चार मैचों तक अजेय रही. उसने पहले वेस्टइंडीज और बांग्लादेश को मात दी. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका इयोन मोर्गन की टीम का शिकार बने. हालांकि सुपर-12 के आखिरी मैच में उसे बड़े लक्ष्य का पीछा करने के दौरान करीबी शिकस्त झेलनी पड़ी.
वहीं, न्यूजीलैंड की बात की जाए तो पहले दो मैचों के बाद ही उनका सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग तय हो गया था. पाकिस्तान से मिली हार के बाद कीवी टीम ने भारत को आठ विकेट से हराया. इसके बाद अफगानिस्तान, नामीबिया और स्कॉटलैंड पर उन्होंने आसान जीत दर्ज की.
आज के मैच के लिए ड्रीम11 टीम बनाने की इच्छा रखने वाले फैन्स एक परफेक्ट टीम का चयन करना चाहेंगे. आइये हम आपको कुछ सुझाव देते हैं, जिससे आपको फायदा हो सकता है.
मेरी ड्रीम11 टीम (My Dream11 Team Prediction ENG vs NZ)
कप्तान: जोस बटलर
उपकप्तान: मार्टिन गप्टिल
बल्लेबाज: डेविड मलान, केन विलियमसन, इयोन मोर्गन, जोनी बेयरस्टो
ऑलराउंडर: मोइन अली
गेंदबाज: क्रिस जोर्डन, आदिल राशिद, क्रिस वोक्स, मार्क वुड
भारत की टीम पहले ही सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो चुकी है. शुरआती दो मैचों में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के हाथों मिली शिकस्त के बाद विराट एंड कंपनी को टी20 विश्व कप 2021 की उम्मीदोंं से हाथ धोना पड़ा. अब 2022 में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले आगामी टी20 विश्व कप में भारतीय टीम रोहित शर्मा की अगुवाई में अगला प्रयास करेगी.
Tags:
- ENG vs NZ
- ENG vs NZ Dream11 Team Prediction
- ENG vs NZ Live
- Eng vs NZ Live Score
- ENG vs NZ Live Updates
- ENG vs NZ Scorecard
- England Dream11 Team Prediction
- England vs New Zealand
- ICC T20 World Cup 2021
- New Zealand Dream11 Team Prediction
- NZ vs ENG
- NZ vs ENG Dream11
- NZ vs ENG Dream11 Team Prediction
- NZ vs ENG Live
