AUS vs ENG: एशेज से पहले रवींद्र जडेजा के पुराने Video देख रहा हैं इंग्लिश गेंदबाज, बताई ये वजह

एशेज सीरीज की शुरुआत ऑस्‍ट्रेलिया में (AUS vs ENGTest: ) अगले सप्‍ताह से होगी

Edited By : India.com Staff |Dec 01, 2021, 07:05 PM IST

Published On Dec 01, 2021, 07:05 PM IST

Last UpdatedDec 01, 2021, 07:05 PM IST

एशेज सीरीज (The Ashes 2021-22) को शुरू होने में अब केवल एक सप्‍ताह का ही वक्‍त बचा है. ऑस्‍ट्रेलिया दौरे पर मौजूदा इंग्‍लैंड (Australia vs England Test) की टीम के स्पिनर जैक लीच (Jack Leach) इस टेस्‍ट सीरीज से पहले भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) के वीडियो देख रहे हैं. रवींद्र जडेजा के खेल से चीज काफी प्रभावित हैं. ऑस्‍ट्रेलिया में पिछली गर्मियों में टेस्ट सीरीज के दौरान जड्डू ने शानदार प्रदर्शन किया था. इंग्लैंड के लिए लीच ने 16 टेस्ट में 62 विकेट चटकाए हैं लेकिन उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में एक भी टेस्ट नहीं खेला है. उन्होंने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि वह (जडेजा) भारत में जो करता है उससे उसने कुछ अधिक अलग किया. यह देखकर अच्छा लगा. वह आमतौर पर जो करता है उसने वही किया और सफलता हासिल की’’

लीच ने साथ ही कहा कि ऑस्ट्रेलिया के उनके समक्ष नाथन लियोन ‘प्रभावशाली’ रहे हैं और वह देख रहे हैं कि यहां की परिस्थितियों में यह आफ स्पिनर कैसी गेंदबाजी करता है. उन्होंने कहा, ‘‘वर्षों से मैं नाथन लियोन को देख रहा हूं और वह काफी प्रभावशाली रहा है. उसकी स्टॉक गेंद काफी अच्छी है और ऐसी विकेटों पर जहां काफी स्पिन नहीं मिलती वहां वह अतिरिक्त उछाल और अन्य चीजें हासिल करने का तरीका ढूंढ लेता है.’’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

लीच ने कहा, ‘‘मैं इस तरह की चीजों को अपनी गेंदबाजी में शामिल करने का प्रयास कर रहा हूं लेकिन साथ ही अपने मजबूत पक्षों पर भी कायम हूं.’’

स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने खुद को एशेज के लिए फिट घोषित किया है और लीच का मानना है कि इससे टीम को बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिलनी चाहिए.

Editor's Pick