This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
ENG vs SA, T20 World Cup 2021: Kagiso Rabada टी20 वर्ल्ड कप में हैट्रिक लेने वाले चौथे गेंदबाज
ENG vs SA, T20 World Cup 2021: कगिसो रबाडा टी20 विश्व कप में हैट्रिक चटकाने वाले चौथे गेंदबाज बन चुके हैं.
Written by India.com Staff
Last Published on - November 6, 2021 11:47 PM IST

England vs South Africa, T20 World Cup 2021: साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा (Kagiso Rabada) इस विश्व कप हैट्रिक लेने वाले तीसरे गेंदबाज बन चुके हैं. रबाडा ने यह कारनामा इंग्लैंड के खिलाफ सुपर-12 के मुकाबले में किया. 6 नवंबर को खेले गए इस मैच के अंतिम ओवर में उन्होंने लगातार तीन गेंदों पर विकेट अपने नाम किए. रबाडा ने 20वें ओवर की पहली बॉल पर क्रिस वोक्स (7), दूसरी गेंद पर इयोन मोर्गन (17) और तीसरी बॉल पर क्रिस जॉर्डन (0) को कैच आउट कराया.
कगिसो रबाडा मेंस टी20 वर्ल्ड कप में हैट्रिक चटकाने वाले चौथे और साउथ अफ्रीका के पहले बॉलर हैं. रबाडा से पहले ब्रेट ली (Brett Lee), कर्टिस कैंफर (Curtis Campher) और वानिंदु हसरंगा (Wanindu Hasaranga) भी यह कारनामा कर चुके हैं. कैंफर ने इसी विश्व कप लगातार चार गेंदों पर विकेट अपने नाम किए, जिसके बाद हसरंगा और रबाडा ने टी20 विश्व कप-2021 में हैट्रिक अपने नाम की.
टी20 विश्व कप में हैट्रिक लेने वाले गेंदबाज:
ब्रेट ली, 2007
कर्टिस कैंफर, 2021
वानिंदु हसरंगा, 2021
रासी वैन डेर डूसेन (94) की नाबाद पारी की बदौलत शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 12 में खेले जा रहे अहम मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को 190 रनों का लक्ष्य दिया. टीम की ओर से डूसेन और एडेन मार्करम ने 52 गेंदों में 103 रनों की साझेदारी की. इग्लैंड की ओर से आदिल रशीद और मोईन अली ने एक-एक विकेट चटकाए.
टारगेट का पीछा करने उतरी इंग्लैंड 8 विकेट गंवाक 179 रन ही बना सकी. इंग्लैंड के लिए डेविड मलान ने 33 रन की पारी खेली. उनके अलावा मोईन अली ने 37 रन बनाए. साउथ अफ्रीका की तरफ से कगिसो रबाडा (48/3) के अलावा तबरेज शम्सी और ड्वेन प्रीटोरियस ने 2-2 शिकार किए, जबकि एनरिक नॉर्त्जे को 1 सफलता हाथ लगी.
