- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Cricket news eng vs wi 1st test joe root did not give due respect to west indies cricket team says carlos brathwaite 5284871
जो रूट ने विंडीज का सम्मान नहीं किया, कार्लोस ब्रेथवेट बोले- 'IND-AUS होते तो...'
बुरी तरह पिछड़ने के बावजूद वेस्टइंडीज की टीम इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म करने में कामयाब रही. इंग्लैंड के हाथ से जीता हुआ मैच फिसल गया.
Published On Mar 13, 2022, 04:35 PM IST
Last UpdatedMar 13, 2022, 04:35 PM IST
वेस्टइंडीज के दौरे पर इंग्लैंड की टीम (England Tour of West Indies 2022) सीरीज का पहला टेस्ट मैच जीत पाने से चूक गई. एक वक्त को ऐसा लग रहा था कि जो रूट (Joe Root) की कप्तानी वाली मैच को आसानी से अपने नाम कर लेगी लेकिन विंडीज (WI vs ENG, 1st Test) के धुरंधर आखिरी दिन मुकाबला ड्रॉ कराने में सफल रहे. इन सबके बीच वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर कार्लोस ब्रेथवेट (Carlos Brathwaite) ने जो रूट पर आरोप लगाया कि हताश और निराश इंग्लिश कप्तान ने उनकी टीम को वो सम्मान नहीं दिया जिसकी वो हकदार थी. अगर भारत, ऑस्ट्रेलिया या कोई अन्य बड़ा देश होता तो रूट का व्यवहार ऐसा नहीं होता.
इंग्लैंड के 286 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज ने अंतिम सत्र की शुरुआत में 67 रन तक चार विकेट गंवा दिए थे लेकिन एनक्रुमाह बोनर (138 गेंद में 38 रन) और जेसन होल्डर (101 गेंद में 37 रन) ने मिलकर 239 गेंद खेली और इस दौरान 35 ओवर में 80 रन जोड़कर इंग्लैंड को जीत से वंचित कर दिया.
बोनर और होल्डर क्रीज पर डटे हुए थे और ओवर कम हो रहे थे लेकिन इसके बावजूद मेहमान टीम ने मैच ड्रॉ कराने की कोई इच्छा नहीं दिखाई. ब्रेथवेट ने ‘बीटी स्पोर्ट’ से कहा, ‘‘अगर मैं वेस्टइंडीज के ड्रेसिंग रूम में मौजूद सीनियर खिलाड़ी होता तो यह मुझे थोड़ा अपमानजनक लगता कि अंतिम घंटे में दो खिलाड़ियों के क्रीज पर जमे होने और पिच से कोई मदद नहीं मिलने के बावजूद, इंग्लैंड को लगता था कि वे छह विकेट हासिल कर सकते हैं और उन्होंने तब तक इंतजार किया जब तक सिर्फ पांच गेंद बची रह गई.’’
उन्होंने कहा, ‘‘अगर यह एशेज टेस्ट होता तो भी क्या इंग्लैंड ऐसा करता? क्या वे भारत, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के खिलाफ भी ऐसा करते? मुझे लगता है कि जवाब नहीं होता तो फिर उन्होंने हमारे खिलाफ ऐसा क्यों किया.’’
ब्रेथवेट ने कहा, ‘‘अगर वेस्टइंडीज को प्रतिबद्धता की जरूरत है तो मुझे लगता है कि उसे खेल के उस हिस्से से यह मिलेगी. उन्हें सोचना चाहिए कि हमारे पास दो टेस्ट है यह साबित करने के लिए कि इंग्लैंड जैसा सोचता है हम उससे अधिक बेहतर हैं.’’