- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Cricket news england vs india 1st test 4864119
England vs India, 1st Test: इंग्लैंड़ पहले ही दिन ऑलआउट, गेंदबाजों के दम भारत ने बनाई पकड़
England vs India, 1st Test: भारत-इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू हो चुकी है. ये शृंखला 4 अगस्त से 14 सितंबर के बीच खेली जानी है.
Published On Aug 04, 2021, 10:08 PM IST
Last UpdatedAug 04, 2021, 10:08 PM IST
England vs India, 1st Test: भारत-इंग्लैंड के बीच 4 अगस्त से नॉटिंघम (Trent Bridge, Nottingham) में टेस्ट सीरीज की शुरुआत हो चुकी है. इस शृंखला के पहले मुकाबले में भारत ने अपनी शानदार पकड़ बना ली है. टीम इंडिया ने मैच के पहले ही दिन तीसरे सेशन तक मेजबान टीम को महज 183 रन पर समेट दिया है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड को पांचवीं गेंद पर ही सलामी बल्लेबाज रोरी बर्न्स (Rory Burns) के रूप में झटका लगा. उस वक्त तक टीम का स्कोर भी नहीं खुल सका था. इसके बाद डोमिनिक सिब्ली (Dominic Sibley) ने जैक क्रॉली (Zak Crawley) के साथ दूसरे विकेट के लिए 42 रन जुटाए. क्रॉली 27 रन बनाकर पवेलियन लौटे.
कप्तान जो रूट ने जॉनी बेयरस्टो के साथ चौथे विकेट के लिए 72 रन की साझेदारी की. ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड अब संभल चुका है, लेकिन मोहम्मद शमी ने 51वें ओवर में बेयरस्टो (29) और डेनियल लॉरेंस (0) को आउट कर इंग्लैंड को मुसीबत में डाल दिया.
England are all out for 183!
Jasprit Bumrah picks up the last wicket of James Anderson, and finishes with an impressive 4/46 👏#ENGvIND | #WTC23 | https://t.co/HOyTN16tXL pic.twitter.com/rzQnZGJBGf
— ICC (@ICC) August 4, 2021
भारतीय गेंदबाजों के दबदबे का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इंग्लैंड के चार बल्लेबाज अपना खाता तक नहीं खोल सके, जबकि कप्तान जो रूट (64) के अलावा कोई भी अर्धशतक नहीं जड़ सका. भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने सर्वाधिक 4 विकेट झटके. उनके अलावा मोहम्मद सिराज को 3, शार्दुल ठाकुर को 2, जबकि मोहम्मद सिराज को 1 सफलता हाथ लगी.
बता दें कि मुकाबले में भारत ने केएल राहुल को बतौर सलामी बल्लेबाज मौका दिया है, वहीं जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर के रूप में चार तेज गेंदबाज खेल रहे हैं. ठाकुर बतौर हरफनमौला खिलाड़ी खेल रहें हैं, जबकि रवींद्र जडेजा अकेले स्पिनर हैं.